नरेंद्र दुबे बने रादुविवि जबलपुर के अध्यक्ष

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अरवेंद्र राजपूत द्वारा नरेंद्र दुबे को रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इनके मनोनयन पर योगेन्द्र दुबे, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, यूएस करोसिया, आशुतोष तिवारी, गोविंद विल्थरे, रजनीश पांडेय, अजय दुबे, आलोक अग्निहोत्री, ब्रजेश तिवारी, आलोक बाजपाई, वीरेंद्र तिवारी ने हर्ष व्यक्त किया है।