Friday, July 5, 2024
Homeमध्यप्रदेशरंगपंचमी पर इंदौर में निकली गेर, महाकाल को चढ़ाया गया केसरयुक्त जल

रंगपंचमी पर इंदौर में निकली गेर, महाकाल को चढ़ाया गया केसरयुक्त जल

भोपाल (हि.स.)। प्रदेश में रंगपंचमी का त्योहार आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत उज्जैन के महाकाल मंदिर में भस्म आरती से हुई। बाबा महाकाल को केसरयुक्त जल अर्पित किया गया। महाकाल का भांग, चंदन और सूखे मेवे से श्रृंगार किया गया। इंदौर में परंपरागत गेर निकल रही है, वहीं राजधानी भोपाल में भी जुलूस निकल रहे हैं।

प्रदेश में रंगपंचमी की शुरुआत उज्जैन के महाकाल मंदिर से हुई। उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में रंगपंचमी पर महाकाल को सिर्फ एक लोटा केसरयुक्त जल चढ़ाया गया। तड़के 4 बजे शुरू हुई भस्म आरती में टेसू के फूलों से बना एक लोटा हर्बल रंग अर्पित किया। धुलेंडी के दिन गर्भगृह में आग लगने की वजह से व्यवस्था में बदलाव हुआ है। भक्त, पंडे-पुजारियों को मंदिर में रंग लाने की अनुमति नहीं है। भक्तों को चेकिंग के बाद मंदिर में प्रवेश मिला।

इंदौर में रंगपंचमी की सुबह सबसे पहले मॉरल क्लब की गेर ने राजबाड़ा की ओर मूव किया। इसके बाद रसिया गेर, फिर हिंद रक्षक और आखिरी में संगम कॉर्नर की गेर है। इंदौर में 10 ड्रोन और 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से गेर के रूट की निगरानी की जा रही है। राजधानी भोपाल में हुरियारों के 3 बड़े जुलूस निकल रहे हैं। हुरियारे ढोल-नगाड़ों के साथ निकले।

इधर, मुरैना में रंग पंचमी का पर्व भी चुनावी रंग में रंगा दिखा। जिला प्रशासन ने जुलूस निकालकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर जिला कलेक्टर अंकित अस्थाना ने जुलूस में शामिल सभी लोगों को वोट डालने की शपथ दिलाई। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में रंगपंचमी बड़ी ही धूमधाम से मनाई जा रही है। इंदौर, उज्जैन समेत भोपाल संभाग में रंगपंचमी का खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मोहल्लों में युवा समूह सक्रिय हैं जो घर-घर जाकर रंगपंचमी का रंग जमा रहे हैं।

टॉप हेडलाइंस

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...