अफसर का फरमान सुबह 7 बजे के पहले पहुचें कार्यस्थल पर, संयुक्त मोर्चा की मांग चाय-नाश्ता व भोजन की हो व्यवस्था

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया है की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने फरमान जारी किया है कि 3 अगस्त को सुबह 7 बजे के पहले कर्मचारी सत्र स्थल पर पहुचें, महिला कर्मी सुबह कब खाना नास्ता बनाएंगी? इस कार्य में अनेक महिला कर्मचारी होने के कारण सुबह का समय 9 बजे निर्धारित होना था।

सुबह से शाम तक डियूटी करने वाले कर्मचारियों को नास्ते, चाय और खाने की व्यवस्था विभाग को करना चाहिए थी जो नहीं कि गई है। कर्मचारियों को सत्र स्थल में हो रहे टीकाकरण की प्रगति रिपोर्ट प्रतिघंटे देना है। निर्देश दिए गए है कि ड्यूटी रोस्टर में वेरिफायर को फोन कर ये सुनिश्चित कर लें कि कोविन पोर्टल में एंट्री के हेतु प्रशिक्षण प्राप्त किया है कि नहीं, अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही का चाबुक भी चलाया गया है।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, राजेन्द्र तेकाम, विश्वदीप पटेरिया, नरेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, संजय गुजराल, रविकांत दहायत, प्रशांत सोंधिया, यूएस करोसिया, देव दोनेरिया, एसके बांदिल, प्रदीप पटेल, धीरेन्द्र सिंह, मुकेश मरकाम, अजय दुबे, योगेंद्र मिश्रा, संदीप नेमा, मनोज रॉय, आलोक अग्निहोत्री, नरेंद्र सेन, रवि बांगड़ ने समस्त कर्मचारियों के लिए कार्य स्थल में ही चाय-नाश्ते और भोजन की व्यवस्था करने के साथ ही सुबह 9 बजे से सत्र स्थल पर पहुंचने के आदेश जारी करने की माँग की है।