Wednesday, July 3, 2024
Homeमध्यप्रदेशएमपी में आरंभ हुई प्री-मानसून की गतिविधियां, तापमान में आई गिरावट

एमपी में आरंभ हुई प्री-मानसून की गतिविधियां, तापमान में आई गिरावट

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में इन दिनों दो तरह का मौसम देखने को मिल रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही प्रदेश में भी मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेजी आने लगी है। मौसम विभाग की मानें तो अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से भी हवाओं के साथ नमी आ रही है। इसके चलते प्रदेश के कई शहरों के अधिकतम तापमान में कमी आने लगी है।

भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। वहीं, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी है। ऐसा ही मौसम आगामी दिनों में भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मानसून के 12 जून तक प्रदेश में प्रवेश करने की भी संभावना बन रही है।

वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ बड़े पैमाने पर नमी भी आ रही है। इस वजह से प्रदेश में मानसून पूर्व की गतिविधियां भी तेज होने लगी हैं। अलग-अलग शहरों में 25 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बारिश भी हो रही है। हालांकि, वातावरण में नमी रहने के कारण उमस भी बढ़ रही है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए मानसून 12 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। वहीं, गुरुवार को प्रदेश में सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह और शिवपुरी में दर्ज किया गया। प्रदेश में कहीं भी लू नहीं चली।

टॉप हेडलाइंस

तुम्हारे पसंद की साड़ी: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा सुनों,ज़रा देखो नाखिलखिलाती धूपगुनगुनाती शाममचलती ये रात एहसासों की ज़मीखुला आसमांटिमटिमाते जुगनूचमकते सितारेपुकारे वो चंदा आँखों का ये काजलबहके जुल्फों का बादलछनछनाती पायलमुस्कुराती ये बिंदियाँहाथों...

एमपी में मानसूनी बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, तापमान में आई गिरावट

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। बारिश की...

देश को प्रगति पथ पर बढ़ने से अब कोई रोक नहीं सकता, तीसरे कार्यकाल...

नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान देश को विश्वास दिलाया कि तीसरी बार चुनकर...

छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून, कई राज्यों में भारी...

नई दिल्ली (हि.स.)। दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य तिथि से छह दिन पहले ही पूरे देश में पहुंच गया है। भारत मौसम विभाग ने मंगलवार को...

जबलपुर कलेक्टर के निर्देश: किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखें अधिकारी

किसानों से समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग और उड़द की खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन को लेकर आज संपन्न हुई जिला उपार्जन समिति की...

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत इच्छुक युवाओं से आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के तहत बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त कर नवीन उद्योग, सेवा एवं खुदरा व्यवसाय के क्षेत्र में स्वयं का...

बिजली कार्मिकों एवं उनके परिजनों ने शपथ लेकर स्वेच्छा से लिया पौधरोपण एवं देखरेख...

मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देशानुसार और ऊर्जा विभाग की बिजली कंपनियों में  पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ रखने के उद्देश्य...

डेंगू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी, इस तरह करें बचाव

स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू "एडीज है घरेलू मच्छर" के संबंध में जनजागरूकता के लिए एडवायजरी जारी की गई है। एडवायजरी में कहा गया है...

सिंहस्थ-2028 के लिए प्रस्तावित कार्ययोजना पर सीएम डॉ. यादव ने अधिकारियों के साथ की...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में बैठक में सिंहस्थ: 2028 के लिए प्रस्तावित कार्य योजना के अंतर्गत क्षिप्रा नदी को...