Saturday, September 7, 2024
Homeमध्यप्रदेशभगवान परशुराम प्राकट्‌योत्सव पर 9 मई को विप्रजनों की शोभायात्रा

भगवान परशुराम प्राकट्‌योत्सव पर 9 मई को विप्रजनों की शोभायात्रा

जबलपुर ब्राह्मण एकता मंच के अटल उपाध्याय ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या गुरुवार 9 मई को शाम 4 बजे से मालवीय चौक से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव अक्षय तृतीया की पूर्व संध्या निकली जाने वाली शोभायात्रा लार्डगंज, घमंडी चौक, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, सरा नफा होकर कोतवाली थाने के सामने संपन्न होगी। भगवान परशुराम की प्रतिमा के पूजन के साथ ही शोभा यात्रा प्रारंभ होगी।

ब्राह्मण एकता मंच के अटल उपाध्याय, कन्हैया तिवारी, विश्वदीप पटेरिया, नरेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, मृदुल उपाध्याय, विवेक शुक्ला, अरविंद दुबे, अभय, नमन, पवित्र दुबे, बीरेंद्र तिवारी, योगेंद्र मिश्रा, रजनीश पांडे, अजय दुबे ने समस्त ब्राह्मण बंधुओं से शोभा यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

संबंधित समाचार

लोकप्रिय

ताजा खबर