आंदोलन के लिए कार्यालयों में जारी है जनसंपर्क: अधिकारी-कर्मचारी हो रहे एकजुट

मध्य प्रदेश में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा 8 अक्टूबर शुक्रवार को जिला स्तर पर ज्ञापन देने को लेकर तहसील, ब्लॉक सभी विभागों में सघन जन सम्पर्क किया जा रहा है।       

4 चरणों के आंदोलनों के पोस्टर तहसील आध्यक्षों द्वारा कुंडम, सिहोरा, पनागर, बरेला, बरगी, पाटन, जबलपुर के कार्यालयों में जान लगा कर सम्पर्क किया जा रहा है। विभागीय समिति अध्यक्षों द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायत, वन, पीडब्लूडी, जल संसाधन, कृषि, आईटीआई, मेडिकल, कोषालय, कलेक्ट्रेट, हिरन जल संसाधन, इंजीनियरिंग कालेज, बरगी हिल्स के कार्यालयों में पोस्टर लगाकर आंदोलनों के लिए एकजुट करने सम्पर्क किया जा रहा है।

प्रदेश के अधिकारियों और कर्मचारियों की मांगों पर सरकार द्वारा आदेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। जनवरी 2019 से महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाया गया। समूह बीमा योजना में 200 रुपये काटे जा रहे हैं, इसके स्थान पर 1000 रुपये अंशदान नहीं किया, आवास भत्ता मात्र 16 सौ रुपये माह दिया जा रहा है, जबकि 7वें वेतनमान के अनुसार आवास भत्ता करीबन 7 हजार रुपये मिलना चाहिए, जो नहीं दिया जा रहा है। जुलाई 2020 की वेतनवृद्धि जो 2021 में दी गई है, 12 माह की अवधि का एरियर्स नहीं दिया गया है। रमेश चंद शर्मा आयोग की अनुशंसा के अनुसार लिपिकों की वेतन विसंगति में सुधार नहीं किया जा रहा है, कर्मचारियों और अधिकारियों को पदान्नति का लाभ नहीं दिया जा रहा है। बिना पदोन्नति के हजारों अधिकारी और कर्मचारी रिटायर हो चुके हैं

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन, मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन के नाम का माँगपत्र कलेक्टर के माध्यम से अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय के नेतृत्व में 8 अक्टूबर शुक्रवार को दिया जाना है।

मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ  (मध्यप्रदेश शिक्षक कॉंग्रेस) के विश्वदीप पटैरिया,(अजाक्स ) योगेश चौधरी, (आईटीआई तकनीकी कर्म. संघ) प्रशांत सोधिया, (मप्र राज्य कर्मचारी संघ ) नरेश शुक्ला, (मध्यप्रदेश कर्मचारी कॉंग्रेस ) संतोष मिश्रा (स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ) संजय गुजराल, (लिपिक कर्मचारी संघ) मुकेश चतुवेर्दी, (लघु वेतन कर्म. संघ ) रवि दहायत, (मप्र डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन ) योगेश उपाध्याय, (सपाक्स ) प्रदीप पटैल, मध्यप्रदेश कृषि, कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश समयपाल महासंघ मुकेश मरकाम, (मध्यप्रदेश वाहन चालक तकनीकी संघ) धीरेंद्र सिंह, योगेंद मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पांडेय, नरेंद्र सैन, नेतराम झारिया, सतीश उपाध्याय, दालचंद पासी, ऋषि नारायण पराशर, अवधेश यादव, राजेन्द्र तेकाम, अजय दुबे, यूएस करोसिया, देव दोनेरिया, चंदू जाऊलकर, अर्जुन सोमवंसी, वीरेश शर्मा, राजू मस्के, जीसी रजक, अरविंद पाठक, नरेंद्र सिंह चौहान ने अधिक से अधिक कार्यालयों में जनसंपर्क कर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।