रंग लाया रेलवे मज़दूर संघ का प्रयास: WCR कर्मचारियों के लिए 35 लाख की कोविड राहत राशि स्वीकृत

पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर, भोपाल तथा कोटा मंडलों, मुख्यालय, कोटा एवं भोपाल कारखानों व शेडों आदि इकाइयों में कोविड-19 का संक्रमण दिन-प्रतिदिन बढ़कर एक भयंकर रूप ले रहा है, जिससे प्रतिदिन लगभग 4-5 कर्मचारियों का दुःखद निधन हो रहा है।

पश्चिम मध्य रेल मज़दूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा व संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि संघ के अध्यक्ष डॉ आर.पी. भटनागर के निर्देश पर कोरोना के संक्रमण से जूझ रहे कर्मचारियो को आर्थिक सहायता देने के लिए महामंत्री अशोक शर्मा ने प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी पश्चिम मध्य रेल जबलपुर एसके अलबेला से वार्ता कर स्टॉफ बेनिफिट फंड के माध्यम से पमरे के कर्मचारियों को 35 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत करवाई है।

जिसमें 10-10 लाख कोटा, भोपाल तथा जबलपुर मंडलों, 2-2 लाख भोपाल तथा कोटा वर्कशॉप व 1 लाख मुख्यालय जबलपुर के रेल कर्मचारियों के लिए स्वीकृत हुई  है। राशि मिलने के पश्चात् कोविड-19 से संक्रमित होने से आईसोलेशन अस्पतालों में इलाजरत रेल कर्मचारियों को मुख्यालय वर्कशॉप व मंडलों द्वारा उक्त राशि का विचार विमर्श कर आवंटित कर रेल कर्मचारियों को सीधे आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी।

उक्त निर्णय पर संघ के कोषाध्यक्ष अनुज तिवारी, संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार, एसके वर्मा, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, सहायक महामंत्री एसके सिन्हा, महिला अध्यक्ष अंशु भटनागर, महिला महामंत्री सविता त्रिपाठी , अवधेश तिवारी , जी.पी. सिंह , आर.एस.सिंह , दीपक केसरी , दीना यादव, जेपी मीना, रोशन यादव, एसआर बाउरी , मंदीप सिंह, अनिल चौबे आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।