Friday, July 5, 2024
Homeमध्यप्रदेशSarkari Naukri: एमपी में परिवहन विभाग के रिक्त पदों पर जल्द की जायेगी...

Sarkari Naukri: एमपी में परिवहन विभाग के रिक्त पदों पर जल्द की जायेगी भर्ती, होगा विभागीय पुनर्गठन

मध्य प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्रदेश में परिवहन से होने वाले राजस्व को बढ़ाने के लिये रिक्त पड़े पदों पर भर्ती का काम तेज गति से किया जाये।

उन्होंने परिवहन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। परिवहन मंत्री श्री सिंह आज मंत्रालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर एसीएस परिवहन राजेश राजौरा भी मौजूद थे।

परिवहन मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सड़कों पर निश्चित मापदण्ड से ज्यादा वातावरण को प्रदूषित करने वाले वाहनों की जाँच कर उन पर सख्त कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय परिवहन सेवा को बढ़ाने के लिये अन्य राज्यों के साथ अनुबंध किया जाये।

परिवहन मंत्री ने विभाग की संरचना के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विभाग के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार करें। इस पर शासन स्तर पर कार्यवाही सुनिश्चित कराई जायेगी। मंत्री श्री सिंह ने प्रदेश में चलने वाली स्कूल बसों के फिटनेस कार्य को प्राथमिकता के साथ किये जाने के निर्देश दिये।

अपर परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने बताया कि प्रदेश में 10 क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, 10 अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और 32 जिला परिवहन अधिकारी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने प्रचलित विभागीय अधिनियम और नियमों की जानकारी दी।

बैठक में 15 साल से अधिक पुराने शासकीय वाहनों का पंजीयन निरस्त करते हुए स्क्रेप योजना पर भी चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायवर ट्रेनिंग रिसर्च सेंटर इंदौर और छिंदवाड़ा में कार्य कर रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए अब तक लगभग 37 हजार यात्री वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाइस और इमरजेंसी बटन लगाये जा चुके हैं।

मंत्री श्री सिंह ने शेष बचे कार्य को एक कार्य-योजना बनाकर पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में कम्प्यूटराइज्ड और इंटीग्रेटेड कम्प्यूटराइज्ड चेकपोस्ट की गतिविधियों की समीक्षा की गई। मंत्री श्री सिंह ने विभाग में ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार पर भी जोर दिया। बैठक में वाहन ग्रीन सेवा, कम्प्यूटराइज्ड पॉल्यूशन सेंटर पर भी चर्चा की गई।

बैठक में मध्यप्रदेश सड़क परिवहन निगम के कार्यों की भी समीक्षा की गई। बैठक में अपर सचिव सिबि चक्रवर्ती, एमडी सड़क परिवहन निगम संजय जैन और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

टॉप हेडलाइंस

बिजली अधिकारियों को मानसून की चुनौतियों, उपभोक्ता सेवा, बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी को लेकर एमडी के...

उपभोक्ता सेवाओं, बिलिंग एफिशिएंसी, कलेक्शन एफिशिएंसी, मानसून सत्र में आने वाली चुनौतियों का सामना करने की योजना, कर्मचारियों, अधिकारियों में समन्वय आदि को लेकर ...

जबलपुर कलेक्टर का नवाचार: महज कुछ समय में मिल जायेगी खसरा और नक्शा की...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना की नवाचारी पहल के तहत नामांतरण के अविवादित प्रकरणों के निराकरण के लिये जिले में आज शुक्रवार से तहसील मुख्यालयों...

नेताईन: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा अरे काहे इतना टिपिर-टिपिर बोलती है वो...?का है वो जो खुद में इतना डोलती...?शब्दों का इतना जाल बिछाए बेतुकी बाते करत है मुई...

सरकार का आदेश: स्टील और एल्युमीनियम बर्तनों के लिए बीआईएस के दिशा-निर्देशों का अनुपालन...

भारत सरकार ने रसोई की सुरक्षा, गुणवत्ता और दक्षता को बढ़ाने की दिशा एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए स्टेनलेस स्टील और एल्युमीनियम के बर्तनों के...

1.27 लाख करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा देश का वार्षिक रक्षा उत्पादन,...

‘आत्मनिर्भरता’ हासिल करने पर ध्यान केन्द्रित करते हुए सरकार की विभिन्न नीतियों एवं पहलों के सफल कार्यान्वयन की सहायता से रक्षा मंत्रालय ने वित्तीय...

गृह विभाग ने जारी किए दिशा-निर्देश: सामाजिक व धार्मिक आयोजनों में हो समुचित सुरक्षा...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के परिपालन में प्रदेश में सामाजिक व धार्मिक आयोजनों के प्रबंधन में समुचित सुरक्षा व्यवस्था के लिये गृह...

8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 से 10 जुलाई 2024 तक रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आमंत्रण पर 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में...

जबलपुर में शासकीय राशि के गबन और दुरुपयोग के मामले में सरपंच और सचिव...

जबलपुर जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना तथा पौधारोपण में शासकीय राशि का दुरुपयोग एवं गबन करने के आरोप...

संभागीय कमिश्नर ने घोर कदाचरण के कारण छिंदवाड़ा के मोहखेड़ जनपद सीईओ को किया...

जबलपुर संभाग के संभागीय कमिश्नर अभय कुमार वर्मा द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा के प्रतिवेदन पर जनपद पंचायत मोडखेड़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागचन्द टिम्हरिया को...