Monday, July 8, 2024
Homeमध्यप्रदेशएमपी कैडर के 29 प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठता निर्धारित

एमपी कैडर के 29 प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों की वरिष्ठता निर्धारित

भोपाल (हि.स.)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्य प्रदेश कैडर के 29 प्रमोटी आईएएस अधिकारियों की वरिष्ठता निर्धारित करते हुए नए सिरे से कैडर वर्ष का आवंटन कर दिया है। इस वरिष्ठता निर्धारण प्रक्रिया में मप्र कैडर के राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 2018, 2019, 2020, 2021 और वर्ष 2022 में आईपीएस पद पर प्रमोट होने वाले अधिकारियों की वरिष्ठता तय की गई है। इसमें आठ अधिकारियों को 2012, एक अधिकारी को 2013 कैडर वर्ष और बाकी 20 अधिकारियों को 2026 कैडर वर्ष आवंटन कर सीनियरिटी दी गई है।

मध्यप्रदेश सरकार ने मार्च और मई 2024 में इन 29 पुलिस अफसरों की सीनियरिटी फिक्सेशन का प्रस्ताव केन्द्रीय गृह मंत्रालय को भेजा था। केन्द्रीय गृह मंत्रालय में बुधवार को प्रस्ताव पर मुहर लगाकर इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश के आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार-2012, विजय कुमार बगवानी-2012, राजीव कुमार मिश्रा-2012, निश्चल झारिया-2012, रसना ठाकुर-2012, संतोष कोरी-2012, जगदीश डाबर-2012, मनोहर सिंह मंडलोई-2012, रामजी श्रीवास्तव-2013, जितेंद्र सिंह पंवार-2016, सुनील तिवारी-2016, संजीव कुमार सिन्हा-2016, संजीव कुमार कंचन-2016, मनीष खत्री-2016, राजेश कुमार त्रिपाठी-2016, सुनील कुमार मेहता-2016, वीरेंद्र जैन-2016, देवेन्द्र कुमार पाटीदार-2016, रायसिंह नरवरिया-2016, रामशरण प्रजापति-2016, सुंदर सिंह कनेश-2016, अरुण कुमार मिश्रा-2016, राजेश व्यास-2016, विनोद कुमार सिंह-2016, पद्म विलोचन शुक्ला-2016, सुधीर कुमार अग्रवाल-2016, पंकज कुमार पांडे-2016, अजय पांडे-2016, डॉ. संजय कुमार अग्रवाल को 2016 बेच अवंटित हुआ है।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2021 में हुई डीपीसी में सिलेक्ट अफसरों में मनीष खत्री, राजेश कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र कुमार पाटीदार, राय सिंह नरवरिया, राम शरण प्रजापति, सुंदर सिंह कनेश, अरुण कुमार मिश्रा, राजेश व्यास को 2016 कैडर वर्ष में शामिल किया है।

2022 की सिलेक्शन लिस्ट में शामिल विनोद कुमार सिंह, पद्म विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडेय, अजय पांडेय और डॉ संजय कुमार अग्रवाल को भी 2016 कैडर वर्ष में शामिल किया गया है।

आईपीएस आलोक कुमार का नाम सीनियरिटी लिस्ट में 2012 बैच के शैलेंद्र सिंह चौहान के नाम के बाद और रघुवंश कुमार सिंह के नाम के पहले रहेगा। इसी तरह विजय कुमार भागवानी और राजीव कुमार मिश्रा, निश्चल झारिया, रसना ठाकुर, संतोष कोरी, जगदीश डाबर, मनोहर सिंह मंडलोई का नाम 2012 की कैडर लिस्ट में प्रमोद कुमार सिन्हा के नाम के बाद और 2013 बैच के आईपीएस अभिषेक तिवारी के नाम के पहले होगा।

2013 बैच में शामिल किए गए रामजी श्रीवास्तव का नाम सीनियरिटी लिस्ट में यांगचेन डोलकर भूटिया के नाम के बाद और 2014 बैच के आईपीएस नागेंद्र सिंह के नाम के पहले होगा।

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से त्रस्त अध्यापक-शिक्षक संवर्ग करेगा आंदोलन

एमपी के अनेक संभाग और जिलों में सरकार के जिम्मेदार विभागीय अधिकारी विगत छः सात वर्षों से अध्यापक शिक्षक संवर्ग के उच्च माध्यमिक शिक्षकों,...

70 लाख की वसूली के लिए बिजली कंपनी की ताबड़तोड़ कार्यवाही, चोरी के 16...

बिजली कंपनी ने 70 लाख की वसूली के लिए बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 23 उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन काट दिए,  साथ ही...

एमपी में शिक्षकों के एक वर्षीय सेवा कालीन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के लिये आवेदन 15...

मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग में एक वर्षीय सेवा कालीन प्रशिक्षण (अग्रेंजी भाषा) प्रारंभ किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण राज्य शिक्षा केन्द्र के...

जबलपुर प्रशासन ने अमान्य की निजी स्कूलों की फीस वृद्धि, जिला समिति ने निर्धारित...

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा शहर के शिक्षा माफिया और निजी स्कूलों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में मध्यप्रदेश...

औपचारिकताओं की कमी से कार्य में नहीं होना चाहिए विलंब: उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल

मध्यप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग वित्तीय वर्ष 2024-25 के वित्तीय प्रावधान अनुसार और प्रगतिरत निर्माण कार्यों की...

अमरनाथ यात्रा मार्गों पर मिलेगी निर्बाध मोबाइल कनेक्टिविटी, कई स्थानों पर मिलेगा 5G नेटवर्क

दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने अमरनाथ यात्रा 2024 पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को निर्बाध मोबाइल कनेक्टिविटी सुनिश्चित कराने के लिए दूरसंचार बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण विस्‍तार की...

रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

रूस और ऑस्ट्रिया गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मैं अगले तीन दिनों के लिए...

तेरा ज़िक्र: नंदिता तनुजा

नंदिता तनुजा कुछ बातों का ज़िक्र सरेआम कर दियादिल ने तुझे चाहा तेरे नाम कर दिया वो एक लम्हा नजरों की गुस्ताखी रहीआँखों ने देखते ही...

मध्‍यप्रदेश में सक्रिय हुईं तीन मौसम प्रणालियां, कई ज‍िलों में रुक-रुक कर होती रहेगी...

भोपाल (हि.स.)। मौसम विभाग ने मध्‍य प्रदेश में सोमवार को कई जिलों सहित ग्‍वालियर-चंबल संभाग में लगातार चौथे दिन भी भारी बारिश का अलर्ट...