संस्कारधानी जबलपुर में राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आरंभ

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता सोमवार 8 नवंबर को संस्कारधानी जबलपुर में मध्य प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय विश्नोई तथा पूर्व स्वास्थ्य राज्य मंत्री शरद जैन, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के आतिथ्य में आरंभ हुई।

अतिथियों का स्वागत मध्यप्रदेश खो-खो संघ के संरक्षक पं योगेन्द्र दुबे, सचिव संजय यादव ( विश्वमित्र अवार्ड से अलंकृत), विनोद पोद्दार कोषाध्यक्ष, चन्द्रशेखर स्वामी, गिरीशकांत मिश्रा, राजेन्द्र प्यासी, बासु कोरी, तृप्ति गोस्वामी, ऊषा शैलोकर, सुषमा अष्टांकर ने किया।

पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय विश्नोई ने खेलों को के महत्व, गुणवत्ता, युवाओं के जीवन में उपयोगिता पर विचार प्रकट किये। पूर्व मंत्री शरद जैन ने खेलों को शरीर एवं चरित्र के उत्थान से जोड़ते हुए युवाओं से खेल भावना के साथ जुड़कर व्यक्तित्व के विकास का आव्हान किया।

सिद्धार्थ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक जिला जबलपुर ने युवाओं को रुचि के अनुसार खेलों से जुड़ने का आव्हान किया। संजय यादव, सचिव मध्यप्रदेश खो-खो संघ ने राज्य स्तरीय सीनियर खो-खो प्रतियोगिता के विषय में विचार रखते हुए, खो-खो के सुविस्तार पर जानकारी दी, आपने आगामी दिसंबर माह में जबलपुर में होने वाली राष्ट्रीय खो-खो चैम्पियनशिप के लिए संस्कारधानी का आव्हान किया।

कार्यक्रम को श्रीमती प्रभा मिश्रा, प्राचार्य एमएलबी स्कूल जबलपुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश खो-खो संघ के संरक्षक पं योगेन्द्र दुबे, रूप राम पटैल, राजेश ताम्रकार, आनंद जैन, तृप्ति गोस्वामी, मीनल चैतन्य, हेमलता तिवारी उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन आशुतोष तिवारी ने किया।