Sunday, September 8, 2024
Homeमध्यप्रदेशएमपी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू का आकस्मिक निधन

एमपी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू का आकस्मिक निधन

इंदौर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का बुधवार की रात सीवियर कार्डियक अरेस्ट के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज गुरुवार को इंदौर के रीजनल पार्क मुक्तिधाम में होगा। इससे पहले सुबह 10:30 बजे निज निवास 175-179 ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी पिपलियाहाना से उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी। उनके निधन पर पार्टी नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

उनके अचानक दिवंगत होने से जहां समुचे भाजपा परिवार में दुख की लहर है, वहीं लेखन के क्षेत्र में कार्यरत पत्रकार एवं स्तम्भकारों ने भी उनके अचानक से चले जाने को भारतीय दृष्टि से किए जानेवाले लेखन के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

उल्लेखनीय है कि गोविंद मालू खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। अभी वे पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता थे। वे मीडिया और सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष जोरदार तरीके से रखते थे। आकस्मिक निधन से 12 घंटे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस कांग्रेस और इंडि गठबंधन पर निशाना साधा था।

संबंधित समाचार

लोकप्रिय

ताजा खबर