स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी मप्र पशु संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष नियुक्त

मध्य प्रदेश सरकार ने महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि को मध्य प्रदेश गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड में उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश गौ-पालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड की कार्य परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि 29 जुलाई 2021 को विधिवत कार्यभार ग्रहण करेंगे। पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।