Friday, October 18, 2024
Homeमध्यप्रदेशराजधानी भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद, कैपिटल ग्रीन कॉलोनी में निरंतर...

राजधानी भोपाल में चोरों के हौसले बुलंद, कैपिटल ग्रीन कॉलोनी में निरंतर चोरी की वारदातों से दहशत

एमपी की राजधानी भोपाल के समीप स्थित बंगरसिया में कैपिटल ग्रीन कॉलोनी जो कि वार्ड नंबर 85 हुजूर विधानसभा में आती है। इस कॉलोनी में निरंतर चोरी की वारदात अज्ञात लोगों के द्वारा अंजाम दी जा रही है, जिसकी निरंतर शिकायत मिशरोद थाने में की जाने के पश्चात भी आज दिनांक तक चोर पकड़े नहीं जा सके हैं। कॉलोनी के पीड़ित सुदर्शन पांडे, शंभू मणि शर्मा, अशोक त्रिपाठी, सुशील वर्मा, दीपक शुक्ला आदि ने बताया कि संपूर्ण कॉलोनी चोरों से परेशान है।

गत 7 मई 2024 को रात्रि 3 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा निवासी सुदर्शन पांडे के मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया जिसमें लगभग 2 लाख का नुकसान हुआ है, उक्त चोरों का वीडियो देखने पर यह प्रतीत हो रहा है कि यह घटना पेशेवर चोरों के द्वारा अंजाम दी गई है। उक्त सीसीटीवी फुटेज मिसरोद थाना प्रभारी को सौंपी जा चुकी है, जिस पर विवेचना पुलिस की ओर से निरंतर जारी है। देखना यह है की चोर पुलिस की पकड़ में कब तक आते हैं।

इसके अलावा कैपिटल ग्रीन कॉलोनी के अन्य निवासी सुभाष जायसवाल जी के घर पर भी कुछ दिनों पूर्व चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें लगभग 4 से 5 लाख का नुकसान हुआ था। कॉलोनी के एक और सदस्य दुर्गेश दुबे का कहना है कि निरंतर हो रही वारदात को देखते हुए एक दिन के लिए भी घर खाली छोड़ने से कॉलोनीवासी अब डर रहे हैं। चोर अब तक पकड़ से बाहर हैं। प्रशासन से निवेदन है की शीघ्र अति शीघ्र चोरों को पकड़ने की कृपा करें।

संबंधित समाचार

ताजा खबर