जबलपुर में सैंकडों बुलेट से निकली तिरंगा यात्रा, लोगों में दिखा राष्ट्र भक्ति का जजबा

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया की आजादी के अमृत महोत्सव एवं स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ पर राष्ट्र के गौरव एवं गरिमा के प्रतीक भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को सम्मानपूर्वक लेकर बुलेट बाईक रैली निकाली गई। यात्रा को अंतरराज्ययी बरा स्टैंड में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त कर्नल राकेश श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बुहुगुणा ने बुलेट बाईक रैली को हरी झंडी व गुब्बारे छोड कर रवाना किया।

तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्ग दमोहनाका, छोटा फुहारा, कोतवाली, लार्डगंज, मालवीय चौक, तीन पत्ती चौक, करमचन्द चौक, वंदेमातरम चौक होते हुए सदर सदर बाजार होते हुए आकाश गंगा मेंहदीबाग सदर में समाप्त हुई, जहां यात्रा में सम्मिलित लोगों से राष्ट्रगान गा कर यात्रा को समाप्त किया गया।

रैली में प. अयोध्या तिवारी, अख्तर अंसारी, पं राम दुबे, संजय कपूर, पं चीनू (हर्ष) तिवारी, पं हीरा तिवारी, पप्पू गुप्ता, मनीष जैन (कल्लू) सोनू बाचवानी, सीताराम सेन, दीपक दुबे, कल्लू गुप्ता, मनीष विश्वकर्मा, अक्षय शुक्ला, सौरभ दुबे, अनमोल वाजपेयी, राहुल गुप्ता, बमबम विवेक साहू, कपिल दुबे, राहुल दुबे, अतिल दुबे, विक्की चौधरी, अटल उपाध्याय, मुकेश सिंह, मिर्जा मंसूर बेग, आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पाण्डे, सुनील राय, सार्थक जैन, बृजेश मिश्रा आदि सैंकडों राष्ट्र भक्त उपस्थित रहे। समापन स्थल पर पं पवन तिवारी, योगेन्द्र दुबे ने राष्ट्र भक्तों का आभार व्यक्त किया।