लाल झंडे से रेल कर्मचारियों का मोह भंग, यूनियन के अनेक कार्यकर्ता रेलवे मजदूर संघ में हुए शामिल

वेस्ट सेंट्रल रेलवे की लाल झंडा यूनियन की कार्य प्रणाली से छुब्ध होकर और मजदूर हितैषी WCRMS की कार्यशैली से प्रभावित होकर लाल झंडा यूनियन के अनेक कार्यकर्ता रेलवे मज़दूर संघ में शामिल हुये।

एनएफआईआर के कार्यकारी अध्यक्ष संघ के अध्यक्ष डॉ आरपी भटनागर ने संघ कार्यालय आये 20 कद्दावर नेताओ को मजदूर संघ सदस्यता शपथ दिलाई। संघ में शामिल हुए केके दुबे, डीपी श्रीवास्तव, एसके गुप्ता, आनंद शुक्ला, रवि श्रीवास्तव, आरके श्रीवास्तव, जेएस ठाकुर, कोमल, मनीष भटनागर, राहुल पांडे, संगम कुमार, रवि चौबे, प्रसून बघेल आदि ने रेल कर्मियो की सेवा करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ भटनागर ने कहा कि संघ के मजदूर हितैषी कार्य व राष्ट्रवादी छवि की वजह से पूरे पमरे के अन्य संगठनो को छोड़कर मजदूर संघ से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा, कार्यकार अध्यक्ष सीएम उपाध्याय, अमित भटनागर, संयुक्त महामंत्री सुशील वर्मा, सतीश कुमार, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, सहायक महामंत्री एसके सिन्हा, महिला महामंत्री सविता त्रिपाठी, अवधेश तिवारी, जेपी मीना, दीना यादव, दीपक केसरी, ओपी चौकसे, आरए सिंह, मंतोष कुमार, संतोष त्रिवेणी, एमके यादव आदि उास्थित रहे।