काम बाबू का और वेतन चपरासी का: प्रभारियों को दिया जाये अतिरिक्त मानदेय

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बिना प्रमोशन के प्रभारी के रूप में वरिष्ठ पद का काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन ना दिये जाने को मानव अधिकार का हनन करना बताया है

उन्होंने बताया कि 8 घंटे के स्थान पर 12 घंटे, अवकाश के दिवसों में भी कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन वेतनों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। वरिष्ठ पद के अधिक कार्य का अधिक वेतन दिया जाना चाहिय। जिससे अधिकारी और कर्मचारी लग्न से रुचि लेकर कार्य कर सकें। समान कार्य का सामान वेतन नहीं दिया जा रहा है। काम बाबू का और वेतन चपरासी का, यह पूरी तरह गलत है। 

मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिलासंरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, देव दोनेरिया, संजय गुजराल, नरेश शुक्ला, विश्वदीप पटेरिया, प्रसांत सोधिया, मुकेश चतुर्वेदी, संतोष मिश्रा, रविकांत  दहायत, अजय दुबे, एसके वांदिल, योगेश चौधरी, योगेन्द्र मिश्रा, धीरेंद्र सिंह, प्रदीप पटैल, मुकेश मरकाम, दुर्गेश पांडेय, ब्रजेश मिश्रा, संदीप नेमा आदि ने वरिष्ठ पद का कार्य करने वालों से, जिस पद का कार्य लिया जा रहा है, उसी पद का वेतन देने की माँग की है।