विधानसभा चुनाव: भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में घोषित की उम्मीदवारों की पांचवी सूची

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवी सूची घोषित कर दी है, इस सूची में 92 प्रत्याशियों को टिकट दी गई है। पांचवी सूची में भाजपा ने जबलपुर की बाकी बची दो विधानसभा सीटों पर भी अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

जबलपुर की उत्तर-मध्य विधानसभा सीट से अभिलाष पांडेय व सिहोरा विधानसभा सीट से संतोष बरकड़े को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा दमोह विधानसभा सीट से वरिष्ठ भाजपा नेता जयंत मलैया पर फिर से टिकट दी गई है।