भोपाल के रेल पुलिस अधीक्षक आईपीएस हितेश चौधरी का ट्रांसफर, आईपीएस अरविंद तिवारी को मिला प्रभार

मध्य प्रदेश शासन गृह विभाग ने एक आदेश जारी कर भोपाल के रेल पुलिस अधीक्षक आईपीएस हितेश चौधरी का ट्रांसफर कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल में पदस्थ किया है।

वहीं गृह विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि आईपीएस अरविंद तिवारी सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल को अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक, रेल, भोपाल के रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार अस्थाई रूप से पुलिस अधीक्षक, रेल, भोपाल की पदस्थापना किये जाने तक, सौंपा जाता है।