Saturday, June 29, 2024
Homeएमपीएमपी के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा- पोस्टल बैलेट की गणना पूरी...

एमपी के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा- पोस्टल बैलेट की गणना पूरी होते ही की जायेगी परिणाम की घोषणा

भोपाल (हि.स.)। लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत सोमवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना 4 जून को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। पोस्टल बैलेट की गिनती रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) मुख्यालय पर की जायेगी। 29 (आरओ) मुख्यालय में पोस्टल बैलेट की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईव्हीएम से मतगणना प्रारंभ होगी। शेष 23 जिलों में जहां पोस्टल बैलेट की गिनती नहीं हो रही है, वहां ईव्हीएम से मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी।

राजन ने बताया कि पोस्टल बैलेट की गणना पूरी होने पर इसका परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। ईव्हीएम में होने वाली मतगणना का परिणाम प्रत्येक राउण्ड खत्म होने के बाद घोषित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चार चरणों में मतदान सम्पन्न हुआ, कुल मतदान प्रतिशत 66.87 था। पोस्टल बैलेट से अभी तक कुल 1 लाख 26 हजार 542 मत डाले गये है। मतगणना निर्वाचन आयुक्त द्वारा नियुक्त 116 प्रेक्षकों की निगरानी में की जायेगी। ईव्हीपीएटी स्लीप की गणना आयोग द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के रेण्डमली चयनित 5 मतदान केन्द्रों की, की जायेगी।

अनुपम राजन ने बताया कि मतगणना केन्द्र में मोबाईल, आईपैड, लैपटॉप, कैलकुलेटर एवं सामान्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस या रिकॉर्डिंग डिवाईस मतगणना केन्द्र में ले जाना प्रतिबंधित है। मतगणना के दिन शुष्क दिवस रहेगा। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के प्रश्नों व शंकाओं का भी समाधान किया। अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल ने निर्वाचन के विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के एस.एस. उप्पल और विधायक भगवानदास सबनानी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के जे.पी. धनोपिया, आम आदमी पार्टी के सुमित चौहान, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विवेक श्रोतिय, तरूण राठी और मनोज खत्री एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

टॉप हेडलाइंस

टी-20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे क्रिस्टोफर गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए शुक्रवार...

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...