Saturday, May 4, 2024
Homeराष्ट्रीयलाईनमेन दिवस में सम्मानित होंगे बिजली कंपनी के तीन लाइन कर्मी, 4...

लाईनमेन दिवस में सम्मानित होंगे बिजली कंपनी के तीन लाइन कर्मी, 4 मार्च को दिल्ली में किया जायेगा सम्मान

केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा भारत में लाईनमेनों के निस्वार्थ योगदान को मान्यता देने के लिए 4 मार्च 2024 को इंडिया हैबिटेट सेंटर दिल्ली में लाईनमेन दिवस 2024 समारोह आयोजित किया जाना हैं। जिसमें निर्धारित मापदंडो के आधार पर उच्च प्रदर्शन करने वाले एमपी की मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चयनित लाईनमेनों को अनुशंसित किया गया हैं।

इसके साथ ही लाईनमेन दिवस 2024 समारोह में मनोज द्विवेदी, वरिष्ठ प्रकाशन अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में चयनित किया गया है, जिनके निर्देशन में 4 मार्च 2024 को दिल्ली समारोह में लाईनमेनों को सम्मानित किया जायेगा।

सक्षम अनुमोदन उपरांत 4 मार्च 2024 को लाईनमेन दिवस 2024 के अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मानित किये जाने वाले मध्य क्षेत्र कंपनी के चयनित लाईनमेनों के नाम अनुशंसा हेतु केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण, विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली को प्रेषित किये गये है।

सम्मानित किये जाने वाले मध्य क्षेत्र कंपनी के चयनित लाईन कर्मी हैं- उदय सिंह, लाईन अटेंडेंट (नियमित) मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी आष्ठा संभाग, संचा/संधा वृत्त सीहोर। श्रीमति मंगनी बाई, लाईन अटेंडेंट (संविदा) मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी छोला जोन शहर संभाग उत्तर, शहर वृत्त भोपाल। श्याम सुंदर शर्मा, लाईन अटेंडेंट (संविदा) मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी थरा वितरण केन्द्र, संचा/संधा संभाग अम्बाह, संचा/संधा वृत्त मुरैना।

टॉप न्यूज