Saturday, June 29, 2024
Homeएमपीग्वालियर के सागरताल को साफ करने के लिए क्षेत्रीय नागरिकों के साथ...

ग्वालियर के सागरताल को साफ करने के लिए क्षेत्रीय नागरिकों के साथ पहुंचे ऊर्जा मंत्री तोमर

ग्वालियर (हि.स.)। वर्षा जल सहेजने के लिये प्रदेश सरकार ने समाज के सहयोग से “जल गंगा संवर्धन अभियान” शुरू किया है। अपने क्षेत्र की जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने में क्षेत्रीय निवासी बढ़-चढ़कर सहयोग करें। यह आह्वान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने किया। मंत्री तोमर ने शनिवार को क्षेत्रीय निवासियों के साथ उपनगर ग्वालियर के सुप्रसिद्ध सागरताल सरोवर को साफ-सुथरा कर स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिये श्रमदान किया।

ज्ञात हो कि सम्पूर्ण प्रदेश के साथ ग्वालियर जिले के शहरी व ग्रामीण अंचल में 5 से 16 जून तक “जल गंगा संवर्धन अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के पुराने तालाब, बांध, नदी-नाले, कुँए-बावड़ी इत्यादि को साफ स्वच्छ कर जल संरक्षण के लिए तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने नगर निगम के अधिकारियों और आम जनों के साथ मिलकर सागरताल सरोवर की सफाई की।

मंत्री तोमर ने तस्सल लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण व नागरिकों के साथ सागरताल की गंदगी निकाली। साथ ही कहा कि पूर्णत: साफ-सुथरा होने तक सागरताल की साफ-सफाई का कार्य जारी रहे। उन्होंने क्षेत्रीय नागरिकों से इसमें सहयोग का आह्वान किया।

टॉप हेडलाइंस

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...

भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट: शैफाली वर्मा ने लगाया दोहरा शतक, मंधाना ने खेली शतकीय...

चेन्नई (हि.स.)। यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली...

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की शानदार शुरूआत, प्रभास की फिल्म ने तोड़े अपने ही...

इस साल की बहुप्रतीक्षित और बिग बजट फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, दुलकर...

मार्केट कैप के मामले में सबसे आगे भारतीय शेयर बाजार, पहली तिमाही में 13.8...

नई दिल्ली (हि.स.)। बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपीटलाइजेशन) के मामले में भारतीय शेयर बाजार मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान दुनिया भर के...