Saturday, June 29, 2024
Homeएमपीमुरैना में रेत माफिया पर कार्यवाही करने पहुंचे पुलिस व वन अमले...

मुरैना में रेत माफिया पर कार्यवाही करने पहुंचे पुलिस व वन अमले पर गोलीबारी

मुरैना (हि.स.)। रेत माफिया पर कार्यवाही करने पहुंचे वन एवं पुलिस के अमले पर रेत माफिया ने गोलीबारी कर दी। खुद को घिरता देख पुलिस ने भी रेत माफिया पर जवाबी कार्यवाही की। पुलिस की ओर से गोली चलती देख रेत माफिया आधा दर्जन से अधिक ट्रॉली छोड़कर भाग गए। घटना चिन्नौनी थाना क्षेत्र के चंबल किनारे के गांव तिंदोखर में शुक्रवार-शनिवार की दरिम्यानी रात की है। फिलहाल पुलिस रेत माफियाओं की तलाश कर रही है।

पुलिस व वन विभाग ने शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब चिन्नौनी थाना क्षेत्र में रेत माफियाओं के खिलाफ सयुंक्त कार्यवाही की। जब सरकारी अमला तिंदोखर गांव में पहुंचा तो रेत माफियाने गोलीबारी कर दी। बताया जाता है कि जबाव में पुलिस ने भी फायर किए। सूत्रों का कहना है कि पुलिस की ओर से लगभग दस से बारह राउण्ड चलाए गए। उधर पुलिस की ओर से गोली चलने के बाद रेत माफिया अपने अपने ट्रैक्टर लेकर भाग गए। हालांकि रेत माफिया ट्रॉली मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस व वन विभाग ने 12 ट्रॉलियों को किया जप्त किया है।

पता चला है कि चंबल नदी किनारे शुक्रवार की रात को कार्रवाई करने के लिए झुंडपुरा चौकी प्रभारी और वन विभाग का अमला तिन्दोखर घाट पर पहुंचा था। तभी रेत माफिया ट्रॉलियों से ट्रैक्टरों को निकालकर मौके पर छोड़ कर भाग गए थे। पुलिस ने गांव से ट्रैक्टरों को लाकर ट्रॉलियों को चिन्नौनी थाने में अग्रिम कार्यवाही के लिए रख दिया है। उधर इस घटना की सूचना मिलते ही कैलारस, देवगढ़ पहाडग़ढ़, सबलगढ़ और वन विभाग की टीम चंबल नदी के घाट पर कार्यवाही करने के लिए पहुंची थी। जहां वन विभाग के एसडीओ भूरा गायकवाड और उनकी टीम के द्वारा विधिवत राजसात की कार्यवाही की गयी है। पकड़ी गयी ट्रॉलियों की कीमत करीब 24 लाख रुपए बताई गई है।

टॉप हेडलाइंस

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...

भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट: शैफाली वर्मा ने लगाया दोहरा शतक, मंधाना ने खेली शतकीय...

चेन्नई (हि.स.)। यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली...