Friday, May 3, 2024
Homeएमपीजबलपुरसेवानिवृत्त पर गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए 74 रेलकर्मी, पमरे जीएम शोभना...

सेवानिवृत्त पर गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए 74 रेलकर्मी, पमरे जीएम शोभना बंदोपाध्याय ने सौंपे दस्तावेज

भारतीय रेल के पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय में 30 नवम्बर 2023 को प्रमुख मुख्य भंडार प्रबंधक दीप चंद अहिरवार सहित जबलपुर, भोपाल, कोटा मण्डलों एवं दोनों कारखानों में मिलाकर कुल 74 रेलकर्मी सेवानिवृत्त हुए।

पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय में माह के अंतिम कार्य दिवस 30 नवम्बर 2023 को पमरे महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय ने सेवानिवृत्त हो रहे प्रमुख मुख्य भंडार प्रबंधक दीप चंद अहिरवार के अधिवार्षिता पर सेवानिवृत्ति संबंधित दस्तावेज एवं गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल प्रदान किये। उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन की ओर से स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन के लिए शुभकामनायें दी गई। इस अवसर पर अपर महाप्रबन्धक आरएस सक्सेना, प्रमुख वित्त सलाहकार नवल किशोर श्रीवास्तव एवं मुख्य कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) दीपक कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।

गुरुवार को सेवानिवृत होने वालों में मुख्यालय में 1 कर्मचारी, जबलपुर मंडल में 18 रेल कर्मचारियों, भोपाल मण्डल में 16 रेल कर्मचारियों, भोपाल कारखाना में 5 रेल कर्मचारियों, भोपाल निर्माण यूनिट में 4 रेल कर्मचारियों, कोटा मण्डल में 21 रेल कर्मचारियों, कोटा कारखाना में 6 रेल कर्मचारियों एवं कोटा निर्माण यूनिट में 2 रेल कर्मचारियों सहित पश्चिम मध्य रेल में कुल 74 रेल कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति हुई।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे सभी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनकी सेवानिवृत्ति पर रेल प्रशासन के द्वारा शुभकामनायें दी गईं।

टॉप न्यूज