उत्कृष्ट मानवीय सेवा हेतु शासकीय कर्मचारी संघ ने किया डॉ राजेश पटैल को सम्मानित

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने जारी विज्ञप्ति में बताया चिकित्सा के क्षेत्र किए गए उत्कृष्ट कार्यो एवं मानव सेवा को ही ईश्वर सेवा मानने वाले, धीर गंभीर, सहज सरल, समर्पित मानवीय दृष्टिकोण रखने वाले गरीब एवं बेसहारा व्यक्तियों को सहज, सरल, सुलभ ईलाज उपलब्ध कराने वाले देश व प्रदेश के प्रसिद्ध किडनी ट्रांसप्लांट विशेषयज्ञ डॉ राजेश पटेल का मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने अभिनंदन पत्र, पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

संघ द्वारा डॉ पटैल को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई कि आप इसी तरह निर्धन असहाय पीडितों की निरंतर सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर संघ के योगेन्द्र दुबे, डॉ अभिषेक दुबे, अर्वेन्द्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, संजय यादव, मुकेश सिंह, मंसूर बेग, आशुतोष तिवारी, आलोक अग्निहोत्री, दुर्गेश पाण्डे, अभिषेक मिश्रा, दीपक सोनी, विकास रजक, महेश कोरी, मो. तारिक, धीरेन्द्र सोनी आदि उपस्थित रहे।