Monday, May 20, 2024
Homeएमपीजबलपुरपुरानी पेंशन योजना लागू कराना ही WCRMS की सर्वोच्च प्राथमिकता, NPS के...

पुरानी पेंशन योजना लागू कराना ही WCRMS की सर्वोच्च प्राथमिकता, NPS के खिलाफ युवा रेल कर्मचारियों ने भरी हुँकार

शासकीय कर्मचारियों के लिए अभिशाप बन चुकी न्यू पेंशन स्कीम के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। युवा रेल कर्मचारी मुखर होकर NPS के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे है। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के संयुक्त महामंत्री एवं प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि संघ मुख्यालय शाखा द्वारा आयोजित यूथ कॉन्फ्रेस में उपस्थित सैकड़ों कर्मचारियों ने NPS के खात्में के लिए संघर्ष में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का संकल्प लिया।

संघ के महामंत्री अशोक शर्मा ने कहा कि NFIR-WCRMS का मुख्य उद्देश्य रेल कर्मियो की विभिन्न समस्याओं को समुचित स्तर पर रखकर हल कराना है। संघ सदैव समस्त केटेगिरी के कर्मचारियों के हितार्थ में लगातार कार्यरत है। NPS हटाकर OPS (पुरानी पेंशन योजना) लागू कराना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंडल सचिव डीपी अग्रवाल ने कहा कि यूथ कर्मचारी ही कल का भविष्य हैं। रेलवे व संघ की प्रगति में यूथ कर्मचारियो का महत्वपूर्ण योगदान है।

इस अवसर पर संघ के मंडल अध्यक्ष एस. एन. शुक्ला, सहायक महासचिव अवधेश तिवारी, एस.के. वर्मा, जे.पी. मीना, संजय चौधरी, तरूण वत्रा, धमेन्द्र चौधरी, त्रिभुवन सिंह, संतोष त्रिवेणी, अश्वेक पाठक, वृदावन यादव, संजीव श्रीवास, अजय तिवारी, एस.एन. पोद्दार, संतोष परेल, विजय दुबे, मो. अरशद, ललनरावत, जयराम सिंह, मो. अफजल हासमी, अशीष मिश्रा, श्रीमति श्यामकला श्रीवास्तव, श्रीमति दुर्गा तिवारी सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी की उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार