OPS के लिए स्ट्राइक बैलट के प्रथम चरण में रेलकर्मियों ने बढ़-चढ़कर किया मतदान

रेल कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली हेतु संयुक्त मंच और ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन (AIRF) के आव्हान पर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन द्वारा जबलपुर मंडल के प्रत्येक कार्य स्थल पर पुरानी पेंशन (OPS) की बहाली हेतु अनिश्चितकालीन रेल हड़ताल किये जाने के प्रस्ताव पर रेल कर्मचारियों की राय जानने हेतु स्ट्राइक बैलट आयोजित कर मतदान के द्वारा उनकी राय ली गयी। अपनी इस जायज मॉंग की पूर्ति के लिए रेल कर्मचारी अनिश्चितकालीन रेल हड़ताल पर भी जायेंगे।

मंडल अध्यक्ष बीएन शूक्ला ने कहा कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के महामंत्री काम. मुकेश गालव के नेतृत्व में JFROPS/AIRF द्वारा जारी समस्त निर्देशों का पूरे जोश के साथ पालन किया गया। रेल कर्मचारी बहुमत से हड़ताल के पक्ष मे मतदान करते है तो यूनियन पुरानी पेंशन बहाली हेतु तय समय पर अनिश्चितकालीन रेल हड़ताल का नोटिस देकर आर.पार के संघर्श हेतु देष भर में रेल का चच्का जाम कर हड़ताल की जायेगी।

महामंत्री काम. मुकेश गालव के नेतृत्व में यूनियन की सभी शाखाओं ने हड़ताल हेतु मतदान की सभी तैयारियों पूर्ण कर ली है और सभी यूनियन कार्यकर्ता विभिन्न कार्यस्थलो पर रेल कर्मचारियों से संपर्क कर उनकी इन आन्दोलन मे भागीदारी सुनिष्चित कर रहे है।

मंडल सचिव का. रोमेश मिश्रा ने बताया कि युवा रेल कर्मचारी यूनियन के साथ बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रहे हैं और यूनियन के नेतृत्व मे आर-पार के आन्दोलन मे शामिल होने का प्रण ले चुके है। जबलपुर मंडल के कटनी, नकज, सतना, ब्यौहारी पिपरिया, सागर दमोह व अन्य रोड साइड स्टेशनों पर स्ट्राइक बैलेट में रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर मतदान किया। 

हड़ताल हेतु मतदान 22 नवम्बर को भी पूरे समय जारी रहेगा तथा जहॉं पर कर्मचारी रात्रिकालीन डयूटी रहती है वहॉं पर रात को भी मतदान कार्य जारी रखा जायेगा। 23 नवम्बर को मतों की गिनती होगी। जिसके बाद कर्मचारियों की राय के अनुसार अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। यूनियन ने सभी रेल कर्मचारियों से कल भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।