NPS रद्द करने हेतु कराये गये स्ट्राइक बैलेट में रेल कर्मचारियों ने दिया मत, WCRMS ने घोषित किया परिणाम

सरकारी कर्मचारियों को लिए लागू न्यू पेंशन स्कीम (NPS) को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) बहाली का मुद्दे पर रेल कर्मी मुखर नजर आ रहे है।

वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा व संघ प्रवक्ता/संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार ने बताया कि NC/JCM नेता डॉ एम. राघवैया के निर्देशानुसार नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) के विरूद्ध अनिश्चितकालीन रेल हड़ताल हेतु वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा जबलपुर जोनल रेलवे के जबलपुर, भोपाल तथा कोटा मंडलो में स्थित सभी कारखानो एसी एवं डीजल शैडो, डिपो, रेल चिकित्सालयों तथा मुख्यालय स्तर पर एक साथ भारतीय रेल में दो दिवसीय मतदान आज 21 नवम्बर 2023 को समापन हुआ।

इस दौरान मजदूर संघ के प्रतिनिधि रेल कर्मचारी साथियों से एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाली हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु रेल कर्मचारियों से स्ट्राइक बैलेट के माध्यम से उनका मत लिया, जिसमें लगभग 99.9% कर्मियो ने अनिश्चितकालीन रेल हड़ताल के लिए सहमति दी।

मजदूर संघ ने पमरे के भोपाल, कोटा व जबलपुर के सतना, सागर, दमोह, कटनी, ब्यौहारी, नरसिंहपुर, बीना पिपरिया, इटारसी, हरदा, गुना, विदिशा, सिहोरा, सवाइमाधोपुर, बयाना, गंगापुरसिटी, तुगलकाबाद, बूंदी, आलोट, समेत समस्त स्टेशनों पर हजारो कर्मचारियों ने मतदान में हिस्सा लिया। स्ट्राइक बैलेट के बाद अब राष्ट्रीय स्तर पर समस्त केन्द्रीय संस्थानों के श्रमिक संगठनो द्वारा बैठक कर उक्त मुद्दे पर पूरे भारतीय रेल समेत अन्य केन्द्रीय प्रतिष्ठानों में अनिश्चितकालीन राष्ट्रीय हड़ताल पर निर्णय लिया जाएगा।

संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अनुज तिवारी, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, सहायक महामंत्री अवधेश तिवारी, दीनायादव, जेपी मीना, आरए सिंह, दीपक केसरी, एसआर बाउरी, रोशन यादव, हर्ष वर्मा, मंदीप सिंह, अनिल चौबे आदि ने इस महाअभियान में बढ़ चढ़ कर योगदान दिया।