Friday, May 3, 2024
Homeएमपीजबलपुरपुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के लिए ट्रेन के पहिये थामेंगे रेल...

पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली के लिए ट्रेन के पहिये थामेंगे रेल कर्मचारी, स्ट्राइक बैलेट के जरिए WCRMS ले रहा मत

रेल कर्मचारियों का न्यू पेंशन स्कीम को रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम बहाली का मुद्दा राष्ट्रीय स्तर पर तूल पकड़ता जा रहा है। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा व संघ प्रवक्ता/संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार ने बताया कि NC/JCM नेता डॉ एम. राघवैया के निर्देशानुसार नेशनल पेंशन स्कीम के विरूद्ध वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ द्वारा जबलपुर जोनल रेलवे के जबलपुर, भोपाल तथा कोटा मंडलो में स्थित सभी कारखानों एसी/डीजल शैडो, डिपो, शाखा, मंडल तथा मुख्यालय स्तर पर एक साथ भारतीय रेल में आज 20 नवम्बर 2023 से जोरदार आगाज हुआ।

इस दौरान संघ के प्रतिनिधि रेल कर्मचारी साथियों से एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु रेल कर्मचारियों से स्ट्राइक बैलेट के माध्यम से उनका मत लिया। दरअसल NJCA की राष्ट्रीय बैठक में तमाम फैडरेशनों के नेताओ ने एनपीएस के खिलाफ आन्दोलन की वृहद रूपरेखा तैयार की है, जिसमें वर्ष 2023 फरवरी में रैली, अप्रेल में प्रत्येक यूनिट पर रैली, मई में मशाल जलूस जून में राज्य स्तर पर रैली तथा जुलाई-अगस्त में मेगा रैली नई दिल्ली में आयोजित की।

अब संघ आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए कर्मचारियों का रूख जाना जिसमें अधिकतर कर्मियो ने रेल हड़ताल का समर्थन किया है। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अनुज तिवारी, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, सहायक महामंत्री अवधेश तिवारी दीनायादव, जेपी मीना, आरए सिंह, दीपक केसरी, एसआर बाउरी, रोशन यादव, हर्ष वर्मा, मंदीप सिंह, अनिल चौबे आदि ने इस महाअभियान में बढ़-चढ़कर योगदान दिया।

टॉप न्यूज