वरिष्ठ कर्मचारी नेता योगेन्द्र दुबे ने सभी कर्मचारी संगठनों के पदों से दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश के अनेक सरकारी कर्मचारी संगठनों में विभिन्न पदों पर रहे वरिष्ठ कर्मचारी नेता योगेन्द्र दुबे ने व्यक्तिगत कारणों के चलते सभी कर्मचारी संगठनों के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

अपने त्याग पत्र में उन्होंने लिखा कि मैं अधोहस्ताक्षरकर्ता पंडित योगेन्द्र दुबे, संरक्षक मप्र तृतीय वर्ग शास. कर्मचारी संघ, प्रातीय अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनर एवं संविदा कर्मचारी महासंघ, मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शिक्षक अध्यापक प्रकोष्ठ, मप्र अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति एवं कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय पुरानी पेंशन बहाली महासंघ तथा हमारे सभी सहयोगी कर्मचारी संगठन आदि सभी धारित पदों से मैं परिवारिक/व्यक्तिगत कारणवश स्वैच्छिक त्याग पत्र दे रहा हूं।