Sunday, May 5, 2024
Homeएमपीजबलपुररेल कर्मचारियों के नाईट ड्यूटी एलाउन्स, ओपीएस, डीए, ग्रेड पे आदि मांगों...

रेल कर्मचारियों के नाईट ड्यूटी एलाउन्स, ओपीएस, डीए, ग्रेड पे आदि मांगों पर होगा मंथन, WCRMS का वार्षिक अधिवेशन जबलपुर में

रेल कर्मचारियों के ओपीएस, नाईट ड्यूटी एलाउन्स, डीए, ग्रेड पे आदि मांगों पर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ के वार्षिक अधिवेशन में मंथन किया जाएगा। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेशन 27 एवं 28 दिसम्बर को जबलपुर में सीनियर इंस्टीट्यूट जबलपुर में एनएफआईआर के अध्यक्ष के मुख्य आथित्य में होगा। अधिवेशन में मुख्यालय कार्यकारिणी, केन्द्रीय कार्यकारिणी बैठक तथा सामान्य सभा साथ ही भव्य रैली भी आयोजित होगी।

संघ के महामंत्री अशोक शर्मा तथा संघ प्रवक्ता व संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में मुख्य वक्ता घुमान सिंह, अध्यक्ष एनएफआईआर नई दिल्ली व मुख्य अतिथि आरएस सक्सेना अपर महाप्रबंधक पमरे अध्यक्षता सीएम उपाध्याय, अध्यक्ष, डब्ल्यूसीआरएमएस तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री प्रभात, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, विवेकशील मंडल रेल प्रबंधक, जबलपुर समेत जोनल पदाधिकारी व आला अधिकारी शिरकत करेगे। अधिवेशन में भोपाल, कोटा तथा जबलपुर मंडलों, मुख्यालय, कोटा-भोपाल कारखानों व शैडो समेत विभिन्न स्टेशनों पर कार्यरत पदाधिकारी, कार्यकर्ता युवा व महिला कर्मचारी भाग लेगे।

अधिवेशन में नाईट ड्यूटी एलाउन्स की सीलिंग वापस लो। डीए फ्रीजर को तत्काल रद्द कर एरियर्स सहित तत्काल भुगतान किया जाये। पॉइंट्समैन की 12 घंटे डयूटी को पुनः 8 घंटे किया जाये। पेट्रोलमैन की बीट 12 किमी से अधिक न हो तथा कीमैन/पैट्रोलमैन के साथ एक-एक सहायक अनिवार्यता दिया जाये। श्रमिक विरोधी काड बिल 2020 को वापस लिया जाये। न्यू अंशदायी पेंशन स्कीम (NPS) को रद्द कर ओपीएस चालू करे।

सीनियर सुपरवाईजरों को 4800/- एवं 4 साल पर 5400/- ग्रेड पे स्कीम 1 दिसम्बर 2022 के बजाय 1 जनवरी 2018 से लागू किया जाये साथ ही अन्य कैडर के वरिष्ठ कर्मचारियो को इस योजना में शामिल किया जाये। कोरोना महामारी से जान गवाएँ हुये रेल कर्मियो के परिवार को कम से कम 50 लाख अनुयह राशि अतिरिक्त स्वीकृत की जाये। न्यूनतम वेतन 26000 हजार करना व फिटमेंट फार्मूला बढ़ाना। रेलवे में एफडीआई, पीपीपी को वापस लिया जाये तथा आउट सोर्सिगं, ठेकेदारी एवं निजीकरण को तुरत बंद किया जाये। उत्पादकता आधारित बोनस (PLB) की गणना वास्तविक वेतन के आधार पर की जाये।

रेलवे अस्पतालों में चिकित्सको व पैरामेडीकल स्टॉफ की भारी कमी को दूर किया जाये। और उत्तम दर्ज की दवाईया उपलब्ध करायी जाये। 13. रनिंग कर्मचारियो के कार्य के घंटे को कम करे तथा बारह घंटे की ड्यूटी रोस्टर को समाप्त किया जाये। रेलवे क्वाटर्स और कॉलोनियों की जर्जर हालत को सुधारा जाये।

टेक्नीशियन ग्रेड-।। का टेक्नीशिन ग्रेड-। में संविलयन किया जाना चाहिए। माइलेज भत्ते का पुनः निर्धारण तत्काल करते हुए इसमें बढ़ोत्तरी की जानी चाहिए, LDCE कोटे की भर्ती सभी के लिये लागू किया जाए। रेल संचालन से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी कर्मचारियो को रिस्क एवं हार्डशिप एलाउन्स दिया जाये। रेल कर्मचारियों को दिये जाने वाले ड्यूटी प्रिविलेज एवं कॉप्लीमेंटरी यात्रा पासो पर आन लाइन आरक्षण की सुविधा प्रदान की जाए ।

भारतीय रेल के समस्त कारखाने में बढ़ रही ठेकेदारी पर तुन्त रोक लगाई जाए। कारखाने के कर्मचारोिं को 7 वें वेतन आयोग के अनुसार इन्सेंटिय का भुगतान बढी हुई दर से किया जाये। Act Apprentice प्रशिक्षित को तत्काल सब्सिटयूट में भर्ती किया जाये। सिग्नल कर्मचारियों का ड्यूटी रोस्टर लागू किया जाए, आदि मांगो पर गहन मंथन होगा।

संघ के अध्यक्ष सीएम उपाध्याय, महामंत्री अशोक शर्मा, कोषाध्यक्ष अनुज तिवारी, संयुक्त महामंत्री सतीश कुमार मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला, मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल आदि ने अधिक से अधिक रेल कर्मचारियो से भाग लेने व कार्यक्रम सफल बनाने की अपील की है।

टॉप न्यूज