Saturday, April 27, 2024
Homeएमपीजबलपुरपुरानी पेंशन बहाली हेतु WCREU का निर्णायक आन्दोलन: 21 एवं 22 नवम्बर...

पुरानी पेंशन बहाली हेतु WCREU का निर्णायक आन्दोलन: 21 एवं 22 नवम्बर 2023 को होगा स्ट्राइक बैलट

रेल कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली हेतु संयुक्त मंच (JFROPS) और ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन (AIRF) के आह्वान पर वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज युनियन द्वारा जबलपुर मंडल के प्रत्येक कार्य स्थल पर पुरानी पेंशन (OPS) की बहाली हेतु अनिश्चितकालीन रेल हड़ताल किये जाने के प्रस्ताव पर रेल कर्मचारियों की राय जानने हेतु स्ट्राइक बैलट आयोजित कर मतदान के शरा उनकी राय ली जायेगी।

मंडल सचिव रोमेश मिश्रा ने बताया कि रेल कर्मचारियों सहित सभी केन्द्रीय एवं राज्य कर्मचारियों हेतु पुरानी पेंशन बहाली के लिए बनाये संयुक्त मंच द्वारा अपनी इस सबसे बड़ी माँग की पूर्ति के लिए लगातार पूरे देश भर में जन जागरण मशाल जुलुस, जन आन्दोलन और नई दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में एकत्रित होकर विशाल रैली आयोजित कर केन्द्रीय सरकार से स्पष्ट आव्हान किया गया कि पुरानी पेंशन की माँग पूरी नहीं की गई तो आर-पार का संघर्ष होगा और आने वाले आम चुनावों में जो पार्टी ओपीएस लागू करने की बात करेगी। वहीं देश पर राज करेगी, के संकल्प के साथ देश भर के कर्मचारी अपना फैसला लेगे।

इसी श्रृंखला में तय किया गया था कि अपनी इस जायज माँग की पूर्ति के लिए रेल कर्मचारी अनिश्चितकालीन रेन हड़ताल पर भी जायेगे। मंडल अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने कहा कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के महामंत्री काम. मुकेश बालव के नेतृत्व में JFROPS/AIRF द्वारा जारी समस्त निर्देशो का पूरे जोश के साथ पालन किया गया।

आगामी 21 और 22 नवम्बर को आगामी प्रस्तावित रेल हड्ताल हेतु रेल कर्मचारियों से रायशुमारी हेतु स्ट्राइक बैलट करवाकर मतदान के माध्यम से उनकी राय जानी जाएगी और यदि रेल कर्मचारी बहुमत से हड़ताल के पक्ष में मतदान करते हैं तो यूनियन पुरानी पेंशन बहाली हेतु तय समय पर अनिश्चितकालीन रेल हड़ताल का नोटिस देकर आर-पार के संघर्ष हेतु देश भर में रेल का चच्का जाम कर हड़ताल की जायेगी।

महामंत्री काँम. मुकेश बालव के नेतृत्व में यूनियन की सभी शाखाओं ने हड़ताल हेतु मतदान की सभी तैयारियों पूर्ण कर ली है और सभी यूनियन कार्यकर्ता विभिन्न कार्यस्थलो पर रेल कर्मचारियों से संपर्क कर उनकी इन आन्दोलन में भागीदारी सुनिश्चित कर रहे है। युवा रेल कर्मचारी यूनियन के साथ बढ़-चढ़कर इसमें भाग ले रहे है और यूनियन के नेतृत्व में आर-पार के आन्दोलन में शामिल होने का प्रण ले चुके है।

हड़ताल हेतु मतदान 21 और 22 नवम्बर को दोनों दिन पूरे समय जारी रहेगा तथा जहाँ पर कर्मचारी रात्रिकालीन ड्यूटी रहती है वहाँ पर रात को भी मतदान कार्य जारी रखा जायेगा। 23 नवम्बर को मतों की गिनती होगी। जिसके बाद कर्मचारियों की राय के अनुसार अनिश्चितकालीन हड़ताल हेतु कार्यवाही की जायेगी। यूनियन ने सभी रेल कर्मचारियों से हड़ताल के पक्ष में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

टॉप न्यूज