Saturday, May 4, 2024
Homeएमपीभोपालउज्जैन में बनेगा देश का पहला और अनूठा वीर भारत संग्रहालय: मुख्यमंत्री...

उज्जैन में बनेगा देश का पहला और अनूठा वीर भारत संग्रहालय: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक अभ्युदय का विस्तार हो रहा है। इसी क्रम में उज्जैन में देश का पहला और अनूठा “वीर भारत संग्रहालय” बनेगा। यह संग्रहालय देश के तेजस्वी नायकों की गाथाओं को प्रतिबिंबित करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस संग्रहालय का एक मार्च को शिलान्यास किया जाएगा। संग्रहालय में देश के तेजस्वी नायकों और सत्पुरुषों की प्रेरक कथाओं, संदेश व चरित्रों का चित्रांकन, उत्कीर्णन, शिल्पांकन, ध्वन्यांकन पारंपरिक और आधुनिक तकनीकों से किया जाएगा।

टॉप न्यूज