Wednesday, June 26, 2024
Homeएमपीभोजशाला में 87वें दिन सर्वे के दौरान मिला शिलालेख का टुकड़ा, दीवार...

भोजशाला में 87वें दिन सर्वे के दौरान मिला शिलालेख का टुकड़ा, दीवार और खंभों के अवशेष भी मिले

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग का सर्वे रविवार को 87वें दिन भी जारी रहा। एएसआई के 10 अधिकारियों की टीम 36 श्रमिकों के साथ सुबह आठ बजे भोजशाला परिसर में पहुंची और शाम पांच बजे बाहर आई। यहां टीम ने आधुनिक उपकरणों के जरिए वैज्ञानिक पद्धति से करीब नौ घंटे काम किया। सर्वे टीम के साथ हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा, आशीष गोयल और मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद खान भी मौजूद रहे।

ज्ञानव्यापी की तर्ज पर जारी सर्वे के 87वें दिन भोजशाला में गर्भगृह के उत्तर-पूर्व दिशा में खुदाई और मिट्टी हटाने का काम किया गया। इस दौरान तीन दीवार के और खंभों के अवशेष मिले हैं। साथ ही एक शिलालेख का टुकड़ा भी मिला है। एएसआई की टीम द्वारा अंदर जो पहले मिट्टी हटाई गई थी, आज उसका लेबलिंग का काम भी जारी रहा।

सर्वे टीम के साथ मौजूद रहे हिन्दू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया कि आज दिनभर गर्भगृह के उत्तरी पूर्व दिशा में उत्खनन और मिट्टी हटाने का काम चला है। इस दौरान तीन दीवार और खंभों के अवशेष प्राप्त हुए हैं। एक शिलालेख का टुकड़ा भी मिला है। इसके साथ गर्भगृह में पुराने अवशेषों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई।

वहीं, मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद ने बताया कि उत्तरी भाग में जो पिलर रखे हुए थे, आज उनकी शिफ्टिंग का काम किया गया। उनकी फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी की गई है। स्मारक में अंदर की तरफ जो ट्रेंच थी, जिसमें तीन लेयर दीवारों की निकली थी, उसमें मिट्टी भरने का काम किया गया है। दरगाह परिसर में भी टीम ने नपती की है और बाहर की तरफ नाली का भी काम किया गया है।

टॉप हेडलाइंस

सर्राफा बाजार में सोने की सपाट चाल, चांदी हुई सस्ती

नई दिल्ली (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज सपाट स्तर पर कारोबार होता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर बाजारों में सोना मंगलवार...

मध्य प्रदेश में डेढ़ हजार अनाथ बच्चों पर हावी है लालफीताशाही

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश के लगभग डेढ़ हजार अनाथ, परित्यक्त-बेसहारा बच्चों पर महिला बाल विकास के आला अफसरों का दिल पत्थर की तरह कठोर बना...

पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप, जांच का...

इस्लामाबाद (हि.स.)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत की राजधानी कराची में रहस्यमय मौतों से हड़कंप मचा हुआ है। सिंध प्रांत के आंतरिक मंत्री जिया-उल-हसन लंजर...

एमपी के 49 जिलों में पहुंचा मानसून, तीन दिन तेज आंधी और बारिश का...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में मानसून 49 जिलों में पहुंच चुका है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश,...

अमरनाथ यात्रा के लिए प्रारंभ हुए ऑफलाइन पंजीकरण

जम्मू (हि.स.)। बर्फानी बाबा के दर्शन के लिए शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण भी प्रारंभ हो गया। आज सुबह पंजीकरण...

सुभासपा के विधायक बेदी राम उत्तर प्रदेश में पेपर लीक माफिया, 2024 में पेपर...

लखनऊ (हि.स.)। देश में हुए बड़े पेपर लीक मामलों में दो बार जेल जा चुके बिहार के पटना निवासी बिजेन्द्र गुप्ता ने मीडिया से...