Friday, May 17, 2024
Homeएमपीऊर्जामध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम के संगठन सचिव बने विवेक विश्वकर्मा

मध्यप्रदेश यूनाइटेड फोरम के संगठन सचिव बने विवेक विश्वकर्मा

मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल के प्रबंध संचालक कार्यालय में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी विवेक विश्वकर्मा को यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की कार्यकारिणी में संगठन सचिव नियुक्त किया गया है।

यूनाईटेड फोरम के अध्यक्ष व्हीकेएस परिहार ने विवेक विश्वकर्मा को यूनाईटेड फोरम की प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की कार्यकारिणी में संगठन सचिव नियुक्त करते हुए कहा कि आप यूनाईटेड फोरम के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत जिलेवार इकाईयों का गठन कर सभी वर्गों के सदस्यों के हित में संगठित करें और प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा लिये गये निर्णयों को जिला स्तर तक प्रसारित करने की कार्यवाही करें ।

व्हीकेएस परिहार ने बताया कि यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्पलाइज एंड इंजीनियर्स मध्य प्रदेश की सभी उत्तरवर्ती विद्युत कंपनियों के प्रमुख संगठनों का एक पंजीकृत संयुक्त संगठन है, जो कि प्रदेश की विद्युत कंपनियों के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं एवं जायज मांगों के साथ-साथ विद्युत कंपनियों के बेहतर व्यवस्था के संबंध में समय-समय पर प्रशासन एवं प्रबंधन को अवगत कराकर उनके सार्थक समाधान एवं निराकरण हेतु सदैव प्रयासरत रहता है।

संबंधित समाचार