Saturday, June 29, 2024
Homeमध्यप्रदेशमुरैना में शिविर लगाकर लाखों की वसूली, 20 स्थानों पर और शिविर...

मुरैना में शिविर लगाकर लाखों की वसूली, 20 स्थानों पर और शिविर लगाएगी बिजली कंपनी

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा मुरैना शहर में बकाया बिल राशि जमा करने के लिये शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुरैना-प्रथम संभाग के अन्तर्गत गणेशपुरा जोन मुरैना शहर जोन एवं दत्तपुरा जोन में विभिन्न जगहों पर शिविर लगाये जा रहे है। अभी तक यहां पर कुल 6 शिविर लगाये जा चुके हैं। इनमें कुल बकाया राशि लगभग 21 लाख प्राप्त किये जा चुके हैं। यहां 26 जून से 15 जुलाई 2024 तक कुल 20 जगहों पर और शिविर लगाये जायेंगे।

इसी प्रकार मुरैना-द्वितीय संभाग, अम्बाह संभाग एवं सबलगढ़ संभाग के नगरीय क्षेत्रों में भी बकाया बिल प्राप्त करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक दिन बकाया राशि जमा करने के लिये उपभोक्ताओं से मुनादी के माध्यम से अपील की जा रही है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंधक एवं सहायक प्रबंधकों द्वारा स्वयं उपस्थित रहकर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। महाप्रबंधक द्वारा बडे़ बकायादारों से डोर टू डोर जाकर बकाया राशि जमा करने के लिये प्रोत्साहित भी किया जा रहा है।

कलेक्टर मुरैना के निर्देशानुसार सभी संभागों से बडे़ बकायादारों की सूची उपलब्ध कराने कहा गया है। अधिकारियों, कर्मचारियों व सुरक्षा गार्डों के द्वारा प्रत्येक दिन बकाया राशि वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन विच्छेदन का अभियान भी चलाया जा रहा है। जांच के दौरान विद्युत चोरी के प्रकरण भी बनाये जा रहे है। कंपनी द्वारा सभी उपभोक्ताओं को सलाह दी गयी है कि वह शिविरों का लाभ लेकर अपना बकाया राशि का बिल जमा कर किसी भी अप्रिय कार्रवाई से बचें।

टॉप हेडलाइंस

भारतीय नौसेना ने 17 साल की सेवा के बाद ‘सारस’ हेलीकॉप्टरों को दी विदाई

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय नौसेना ने 17 साल तक समुद्री सुरक्षा और निगरानी करने वाले ‘सारस’ हेलीकॉप्टरों को अंतिम विदाई दे दी है। विशाखापत्तनम...

एमपी में दो नक्सलियों को मार गिराने वाले हॉक फोर्स के 28 जवानों को...

भोपाल (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बालाघाट में आयोजित एक समारोह में लांजी क्षेत्र अंतर्गत केराझेरी के जंगल में दो कुख्यात...

चीन सीमा पर श्योक नदी पार करते समय फंसा टैंक, भारतीय सेना के पांच...

नई दिल्ली (हि.स.)। चीन सीमा पर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) के पास लद्दाख के दौलत बेग ओल्डी इलाके में सैन्य अभ्यास करके लौट...

संजय झा बने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

नई दिल्ली (हि.स.)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सदस्य संजय झा...

Copa America 2024: ब्राजील ने जीत के साथ की वापसी, पैराग्वे को किया बाहर

लास वेगास (हि.स.)। विनिसियस जूनियर ने पहले हाफ में दो गोल करके ब्राजील को शुक्रवार रात पैराग्वे पर 4-1 से जीत दिलाई और कोपा...

अमरनाथ तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना

जम्मू (हि.स.)। अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था शनिवार सुबह जम्मू से सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ। 4,029 यात्रियों...

दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जल्द हो सकता है कैबिनेट का विस्तार

रायपुर (हि.स.)। भाजपा की दिल्ली में हुई बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार सुबह राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। भाजपा...

आज जबलपुर आएंगे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, कुछ देर रुकने के बाद होंगे...

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज शनिवार 29 जून की दोपहर 3:30 बजे चित्रकूट से कार द्वारा भेड़ाघाट पहुँचेंगे। ऊर्जा मंत्री...

बिग बी के नाती अगस्त्य के साथ पार्टी करती दिखीं शाहरुख की लाडली सुहाना

बॉलीवुड मशहूर हस्तियों के पार्टी के वीडियो वायरल होते रहते हैं। मशहूर हस्तियों के डेटिंग के चर्चे भी देखने को मिलते हैं। वहीं, स्टारकिड...