Saturday, June 29, 2024
Homeएमपीएमपी को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए हुआ 565 करोड़ रुपए...

एमपी को प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान के लिए हुआ 565 करोड़ रुपए का अनुमोदन

भोपाल (लोकराग)। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय स्थित सभाकक्ष में राज्य उच्च शिक्षा परिषद (SHEC) की आठवीं बैठक हुई।

इस बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम- ऊषा) के विभिन्न घटकों (MERU, GSU, GSC और GIEI) के लिए कुल 565 करोड़ रुपए (केंद्रांश 339 करोड़ एवं राज्यांश 226 करोड़) का अनुमोदन हुआ है। भारत सरकार के मानदंडों के अनुरूप परिषद के बेहतर क्रियान्वयन और प्रभावकारी बनाने के लिए एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार ने कहा कि राज्य उच्च शिक्षा परिषद की नियमित बैठक की जाएं और भारत सरकार के मानदंडों के अनुरूप व्यापक विचार मंथन कर परिषद की व्यापकता सुनिश्चित की जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन में परिषद के पारदर्शी निर्णयों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर क्रियान्वयन हो।

प्रदेश की उच्च शिक्षा के विकास में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम- ऊषा), मील का पत्थर है। उत्कृष्टता और सुदृढ़ीकरण के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार के प्रयास से प्रदेश में सकल नामांकन अनुपात में वृद्धि कर युवाओं को शिक्षा में अवसर प्रदान करने का मजबूत प्रयास है।

इन्दर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालय पीएम- ऊषा के अंतर्गत शोध एवं अनुसंधान पर विशेष ध्यान दें और इसके लिए प्राप्त राशि में से अधिकतम राशि निर्धारित अनुपात में आवंटित की जाए। पीएम- ऊषा अंतर्गत प्रयोगशाला जैसे विकसित संसाधनों का अन्य विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा साथ साझा उपयोग किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने पीएम- ऊषा परियोजना अंतर्गत कार्यों को विभागीय समन्वय के साथ तय समय सीमा पर पूरा करने और गुणवत्ता सुधार हेतु परियोजना संचालनालय को आवश्यक सहयोग करने के निर्देश भी दिए। श्री परमार ने कहा कि शिक्षा सिर्फ सरकार की ही नहीं, समाज की भी जिम्मेदारी है। इसके लिए जनसहभागिता और संस्थान से शिक्षण प्राप्त करने वाले पूर्व विद्यार्थियों को भी जोड़कर सार्थक सहभागिता करने के लिए प्रेरित करें।

इस बैठक में अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा केसी गुप्ता, सचिव तकनीकी शिक्षा डॉ. संजय गोयल, आयुक्त उच्च शिक्षा निशांत बरबड़े, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलगुरु सहित परिषद के सदस्यगण उपस्थित रहे।

टॉप हेडलाइंस

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...