Saturday, June 29, 2024
Homeएमपीएमपी सरकार ने खेल पुरस्कारों के लिए आमंत्रित किए आवेदन, 31 जुलाई...

एमपी सरकार ने खेल पुरस्कारों के लिए आमंत्रित किए आवेदन, 31 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल (लोकराग)। मध्य प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मप्र खेल पुरस्कार-2024 अंतर्गत एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, प्रभाष जोशी एवं लाइफ-टाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिये ऑनलाइन आवेदन 15 जून से 31 जुलाई, 2024 तक आमंत्रित किये जा रहे हैं।

खेल और युवा कल्याण के नवीन “पुरस्कार नियम-2021’’ के अनुसार विगत 5 वर्षों (एक अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2024) में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। साहसिक खेल- समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित खेल के लिये भी विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार के लिये आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।

पुरस्कार के लिये पात्रता, पुरस्कार राशि एवं अन्य शर्तें विभागीय वेबसाइट http://dsywmp.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक https://anudan.dsywmp.gov.in/ से तथा प्ले-स्टोर से खेल और युवा कल्याण (DSYWMP) के “Anudan” एप डाउनलोड करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन की प्रति (जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो) के साथ खेल प्रमाण-पत्र एवं अन्य अभिलेख की छायाप्रति संबंधित जिले के जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय या फिर संचालनालय खेल और युवा कल्याण, टी.टी. नगर स्टेडियम भोपाल में 31 जुलाई, 2024 तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन-पत्र खेल पुरस्कार के लिये मान्य नहीं किये जायेंगे। अधिक जानकारी के लिये आवेदक संचालनालय खेल और युवा कल्याण, तात्याटोपे स्टेडियम और निकटतम जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

टॉप हेडलाइंस

टी-20 विश्व कप फाइनल में मैदानी अंपायर होंगे क्रिस्टोफर गैफनी और रिचर्ड इलिंगवर्थ

नई दिल्ली (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप फाइनल के लिए शुक्रवार...

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...