Saturday, June 29, 2024
Homeएमपीभोजशाला में ओटले की मिट्टी हटाने पर मिले पुरा अवशेष, हिंदू पक्ष...

भोजशाला में ओटले की मिट्टी हटाने पर मिले पुरा अवशेष, हिंदू पक्ष का दावा- अवशेष पर बने हैं सनातन धर्म के प्रतीक चिह्न

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ के आदेश पर धार की ऐतिहासिक भोजशाला में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) विभाग का सर्वे बुधवार को 83वें दिन भी जारी रहा। एएसआई के 16 अधिकारियों की टीम 38 श्रमिकों के साथ सुबह आठ बजे भोजशाला परिसर में पहुंची और शाम पांच बजे बाहर आई। यहां टीम ने आधुनिक उपकरणों के जरिए वैज्ञानिक पद्धति से करीब नौ घंटे काम किया। सर्वे टीम के साथ हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा, आशीष गोयल और मुस्लिम पक्ष के अब्दुल समद खान भी मौजूद रहे।

ज्ञानव्यापी की तर्ज पर जारी सर्वे के 83वें दिन एएसआई की टीम ने प्रवेश द्वार के अंदर दक्षिण दिशा वाले ओटले को तोड़ा गया। यहां मिट्टी हटाने पर छोटे आकार के 12 पुरा-अवशेष मिले हैं। इनकी सफाई होना बाकी है। इनको लेकर हिंदू पक्ष ने दावा किया है कि इन पर सनातन धर्म के प्रतीक चिह्न और आकृतियां बनी हुई हैं। इसके साथ गर्भगृह में जहां तीन दीवारें जैसी संरचना मिली थीं, उस स्थान पर आज मिट्टी भराव कार्य किया गया। वहीं, उत्तर दिशा में रखे प्राचीन स्तंभों को शिफ्ट करने का कार्य बुधवार को भी जारी रहा।

सर्वे टीम के साथ मौजूद रहे हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया कि आज भोजशाला के मुख्य द्वार के अंदर और दक्षिण एवं उत्तर की तरफ के ओटले को डिस्मेंटल कर दिया गया है। इसके साथ ही अंदर की तरफ सभी ट्रेंचो का भराव कर दिया गया है। पश्चिमी भाग और खेत में बनाई गई ट्रेंच बनाई का भी भराव किया गया है। इसके अलावा टीम ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की है।

उन्होंने बताया कि उत्तरी पश्चिमी भाग में आज मिट्टी हटाने का काम किया गया, जिसमें से छोटे 12 अवशेष प्राप्त हुए। ये अवशेष खम्बो के दीवारों के अवशेष है। उन्होंने बताया कि अभी भी कुछ स्थानों पर खुदाई कार्य करना संभव है। इन स्थलों को एएसआई ने चिह्नित कर रखा है। बारिश को देखते हुए खोदे गए स्थलों पर मिट्टी से भराव भी किया जा रहा है। चूंकि कोर्ट में एएसआई को चार जुलाई को सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है। ऐसे में सर्वे को तेजी से किया जा रहा है। टीम 27 जून तक अपना सर्वे समाप्त कर लेगी।

टॉप हेडलाइंस

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...

भारत-दक्षिण अफ्रीका महिला टेस्ट: शैफाली वर्मा ने लगाया दोहरा शतक, मंधाना ने खेली शतकीय...

चेन्नई (हि.स.)। यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शैफाली...