Monday, July 1, 2024
Homeमध्यप्रदेशमैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर जनकल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होते हैं। मध्यप्रदेश में राजस्व प्रशासन के स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं। इसी तरह नदियों को पुनर्जीवित करने, जल स्त्रोतों के जीर्णोद्धार, स्कूल चलें हम अभियान और अन्य महत्वपूर्ण अभियानों की उपलब्धियों का सेवाकाल के प्रारंभ में अध्ययन हो जाने से प्रशासनिक अधिकारियों को कार्य संपादन में सहयोग मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मंत्रालय में सौजन्य भेंट करने आये भारतीय प्रशासनिक सेवा वर्ष 2023 बैच के 9 परिवीक्षाधीन अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रोबेशनर अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला, राघवेंद्र कुमार सिंह, प्रशासन अकादमी के महानिदेशक विनोद कुमार के साथ संचालक, प्रशासन अकादमी श्रीमती सोनाली पोंक्षे वायंगणकर उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजस्व विभाग के अनेक कार्य अब ऑनलाइन संचालित हो रहे हैं। पटवारी द्वारा रखे जाने वाले रिकार्ड विभिन्न स्तरों पर संधारित होने से आम लोगों को एक व्यक्ति पर निर्भरता से मुक्ति मिली है। गिरदावरी से जुड़े कार्यों और अन्य राजस्व कार्यों की प्रक्रिया में आमजन की सुविधा की दृष्टि से बदलाव किया गया है। यह एक क्रांतिकारी परिवर्तन हैं। परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने हाल ही में लोकसभा निर्वाचन-2024 से जुड़े कार्यों को जिला, तहसील एवं ग्राम स्तर पर देखा है। इस अध्ययन से उन्हें व्यवस्थाओं की महत्वपूर्ण जानकारियाँ मिली हैं।

परिवीक्षाधीन अधिकारियों की ओर से सुश्री काजोल सिंह सहायक कलेक्टर छतरपुर, शुभम यादव सहायक कलेक्टर नरसिंहपुर, वसीम अहमद भट सहायक कलेक्टर धार, प्रपंज आर सहायक कलेक्टर रीवा ने अपने अनुभव साझा किए। भेंट करने वाले अन्य अधिकारियों में गगन सिंह सहायक कलेक्टर उज्जैन, महिपाल सिंह गुर्जर सहायक कलेक्टर अनूपपुर, शिवम यादव सहायक कलेक्टर शाजापुर, आकिप खान सहायक कलेक्टर मंडला और पंकज वर्मा सहायक कलेक्टर मंडला भी शामिल हुए।

ये अधिकारी लाल बहादुर शास्त्री प्रशासन अकादमी, मसूरी में 22 सप्ताह का प्रशिक्षण लेने के बाद गत 15 अप्रैल से मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आरसीवीपी प्रशासन अकादमी भोपाल में 10 जून से जारी प्रशिक्षण सत्र 23 अगस्त तक चलेगा। इन परिवीक्षाधीन अधिकारियों की विभागीय परीक्षा भी होगी और वे प्रदेश के प्रमुख लोगों से सौजन्य भेंट भी करेंगे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों में जम्मू कश्मीर, राजस्थान, उत्तरप्रदेश एवं केरल के कुल 6 अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा मध्यप्रदेश के 3 अधिकारियों को मिलाकर 9 अधिकारियों को मध्यप्रदेश कैडर मिला है।

टॉप हेडलाइंस

मप्र विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से, 3 जुलाई को पेश होगा बजट

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार 1 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो 19 जुलाई तक चलेगा। इस...

देश के 30वें थल सेना प्रमुख बने लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी, संभाला कार्यभार

नई दिल्ली (हि.स.)। देश के 30वें सेना प्रमुख के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने रविवार को कार्य भार संभाल लिया। उन्होंने चार...

सेवानिवृत्त हुए थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

नई दिल्ली (हि.स.)। थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे चार दशकों से अधिक की राष्ट्र सेवा के बाद रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके...

ATPS की विद्युत यूनिट का स्थापना के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, बनाया सतत 300 दिन...

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अभ‍ियंताओं व कार्मिकों के समर्पण, कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता ने 210 मेगावाट स्थापित...

परिवहन विभाग के चेक पॉइंट पर तैनात होंगे होमगार्ड के जवान, 26 जिलों में...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के अंतर्गत देश में अनेक कार्य किए जा...

विराट-रोहित के बाद रवीन्द्र जडेजा ने भी किया टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का...

नई दिल्ली (हि.स.)। स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा ने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

बिजली कंपनी ने एक झटके में नौकरी से निकाले 164 कर्मी, सभी के नाम...

बिजली कंपनी ने एक झटके में 164 कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया, इतना ही नहीं वे आगे बिजली कंपनी में दोबारा नौकरी न...

एक जुलाई देश और मध्यप्रदेश के लिए विशेष दिन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि कल एक जुलाई का दिन पूरे देश और प्रदेश के लिए एक विशेष दिन...

एमपी के 17 जिलों में आज भारी बारिश की संभावना, प्रदेश में एक्टिव हैं...

भोपाल (हि.स.)। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मानसून की बौछारें पड़ रही...