Saturday, June 29, 2024
Homeएमपीगमगीन माहौल में हुआ जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र का अंतिम...

गमगीन माहौल में हुआ जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के पुत्र का अंतिम संस्कार

जबलपुर (हि.स.)। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना का सोमवार को गमगीन माहौल में यहां ग्वारीघाट मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके चचेरे भाई अर्पित सक्सेना ने अमोल की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में मंत्री राकेश सिंह, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, पूर्व विधायक संजय यादव, प्रभारी कलेक्टर अनय द्विवेदी और एसपी आदित्य प्रताप सिंह समेत पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी शामिल हुए।

21 वर्षीय अमोल दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। शनिवार को उनकी तबीयत खराब हो गई थी। रविवार को उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। रविवार को दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। सोमवार शाम को अमोल का शव दिल्ली से एयर एंबुलेंस के जरिए जबलपुर लाया गया। यहां कलेक्टर के सिविल लाइन स्थित बंगले पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जमघट लगा रहा। इसके बाद कलेक्टर के बंगले से अमोल की अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा में शामिल समाज के सभी वर्गों ने नम आंखों से अमोल को अंतिम विदाई दी। इसके बाद गौरी घाट मुक्तिधाम पर अंतिम संस्कार किया गया।

कलेक्टर दीपक सक्सेना जबलपुर में मां गंगादेवी सक्सेना, पत्नी रचना सक्सेना के साथ रहते हैं। बेटी दर्शिम सक्सेना भी दिल्ली में पढ़ाई कर रही हैं। एक महीने से वे जबलपुर में मां-पिता के साथ हैं। अमोल की मौत हीट स्ट्रोक से होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि अमोल का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ है।

टॉप हेडलाइंस

देश के सभी राज्यों में अगले 48 घंटे में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान

नई दिल्ली (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे में सारे देश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ...

पहले जत्थे के तीर्थयात्री पहलगाम और बालटाल से पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के...

जम्मू (हि.स.)। अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल के बालटाल से आज सुबह पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए तीर्थयात्री रवाना हुए। पहलगाम...

मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं केंचुए

मिट्टी के महत्वपूर्ण जीवों में केंचुआ एक है। केंचुए में मिट्टी की उर्वरकता बनाए रखने की क्षमता होती है । इसलिए मिट्टी की उर्वरा...

कृषि उपज मंडी में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित सचिव होंगे जिम्मेदार: मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में तुअर के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाए। कोदो-कुटकी के रकबे को बढ़ाने से पानी-बिजली...

मैदानी कार्य प्रणाली का अध्ययन जनकल्याण के लिये प्रेरित करता है: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के नवनियुक्त अधिकारी मैदानी स्तर तक जाकर शासन की कार्यप्रणाली का अध्ययन कर...

शिक्षा विभाग के मूल में शिक्षक और विद्यार्थी हैं, अत: हमारा हर कार्य उनकी...

मध्यप्रदेश के राज्‍य शिक्षा केन्‍द्र के नव नियुक्त संचालक हरजिंदर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्‍होंने कार्यालयीन अधिकारियों-कर्मचारियों...