Thursday, September 19, 2024
Homeमध्यप्रदेशजबलपुर में भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं सहित 7 लोगों की...

जबलपुर में भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं सहित 7 लोगों की मौत

जबलपुर के सिहोरा-मझगवा रोड पर ग्राम नुजी के पास एक लोडिंग आटो और हाइवा की टक्कर से आटो में सवार 7 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार सिहोरा-मझगवा रोड पर ग्राम नुजी के पास एक हाइवा ने लोडिंग आटो को टक्कर मार दी, इस हादसे में 4 पुरूष एवं 3 महिलाओं की मृत्यू हो गई है और 7 पुरूष एवं 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

सभी व्यक्ति समीपस्थ ग्राम प्रतापपुर के निवासी हैं। मौक़े पर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ सिहोरा विधायक भी पहुँच गये हैं। घायलों को उपचार के लिये सिहोरा अस्पताल रवाना किया गया है।

हादसे में मृतकों के परिजन और घायल व्यक्तियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा मृतक के परिजनों को ₹2-2 लाख देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर जिले के अंतर्गत सिहोरा-मझगवां रोड पर ग्राम नूजी के पास लोडिंग ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में ऑटो सवार सात यात्रियों की असामयिक मृत्यु का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया है।

बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतकों के परिवार को ₹2-2 लाख के साथ ही दुर्घटना में घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं। दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं।

संबंधित समाचार

ताजा खबर