शासकीय एवं सामाजिक कार्यों के लिए अटल उपाध्याय को किया गया सम्मानित

ब्राह्मण एकता मंच संयोजक, अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक दुबे योगेंद्र दुबे के साथ साथियों ने शासकीय कार्यों को लगन से करने और सामाजिक कार्यों में रुचि लेकर संपादित करने की प्रशंसा करते हुए अटल उपाध्याय का पुष्पहारों से स्वागत कर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

सन 1995 से कर्मचारी हितों के लिए शासन, विभागीय एवं जिला प्रशासन स्तर पर प्रयास कर अनेक कर्मचारियों को शासन के आदेशों के तहत लाभ पहुंचाने में योगदान दिया है।   

कर्मचारियों के अनुकम्पा नियुक्ति, दैनिक वेतन भोगियों के नियमिति करण, मृत कर्मी के परिजनों को पेंशन, ग्रेच्युटी, उपादान, एक्स ग्रेसिया, वेतन भुगतान के प्रकरणों के निराकरण में अथक प्रयास किए गए है, आज भी सार्थक सहयोग किया जा रहा है।

सामाजिक कार्यों में गरीब बच्चियों के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग, जरूरतमंद परिवार के सदस्यों को जरूरत के अनुसार सहायता,गरीब बच्चों के सहयोग के साथ सामाजिक उत्थान के अनेक कार्य किए जा रहे है।

ब्राह्मण समाज में पुरुष के निधन होने के पश्चात उनकी विधवाओं का पुनर्विवाह करवाने के लिए पुनर्विवाह सम्मेलन के आयोजन करवाए गए, आज भी आयोजन करवाए जाते है, पुनर्विवाह करने वाले परिवारों को सम्मानित करते है।

इस दौरान उत्तर मध्य विधान सभा लाल कुआं निवासी उच्च न्यायालय अधिवक्ता योगेंद्र दुबे, संजय यादव, आशुतोष तिवारी, मुकेश सिंह, ब्रजेश मिश्रा, विष्णु पांडेय, नरेंद्र उपाध्याय, नमन, अभय उपाध्याय, आलोक अग्निहोत्री, अभिषेक मिश्रा, सतीश, विनय नामदेव, मंसूर बेग आदि उपस्थित थे।