Tuesday, September 17, 2024
Homeमध्यप्रदेशदिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया, मप्र हाई...

दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाया, मप्र हाई कोर्ट में दायर की याचिका

जबलपुर (हि.स.)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में उन्होंने कहा कि चुनाव में नियमों का पालन नहीं हुआ। यही नहीं, उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी गड़बड़ी का आरोप लगाया है।

दरअसल, राजगढ़ संसदीय सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह कांग्रेस को हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के रोडमल नागर ने बुरी तरह मात दी थी। तभी से दिग्विजय सिंह ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। उनका आरोप है कि भाजपा ने चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी कर जीत हासिल की। इसी संबंध में उन्होंने मप्र हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

याचिका दायर करने से पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इलेक्शन कमीशन पर गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह कदम इसलिए उठना पड़ रहा है, क्योंकि ईवीएम पर उठे सवालों का जवाब न तो चुनाव आयोग दे रहा है और न सरकार कुछ सुन रही है।

उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को आए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चुनाव आयोग पूरी ईमानदारी से अमल नहीं कर रहा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम जिसे वोट दे रहे हैं, उसे जानने और वोट की पूरी गिनती का हमारा हक है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव नहीं हुए।

संबंधित समाचार

ताजा खबर