Thursday, September 19, 2024
Homeमध्यप्रदेशविद्युत कंपनियों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत, MPPMCL...

विद्युत कंपनियों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत, MPPMCL ने प्रथम दिवस 513 पौधों का किया रोपण

मध्यप्रदेश की छह विद्युत कंपनियों में आज से ‘एक पेड़ मॉं के नाम’ अभियान की शुरुआत हो गई। 6 अगस्त से 15 अगस्त के दौरान छह विद्युत कंपनियां अपने परिसर में एक लाख से अध‍िक पौधे लगाएंगी। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा अभ‍ियान के प्रथम दिवस पर अपने रामपुर परिसर के अध‍िकारी अति‍थ‍ि गृह श‍िलाकुंज के निकट एवं आवासीय परिसर में 513 पौधों का रोपण किया।

जन प्रतिन‍िध‍ियों ने की भागीदारी

पावर मैनेजमेंट कंपनी के पौधा रोपण कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन व प्रशासन राजीव गुप्ता, जन प्रत‍िन‍िध‍ि के रूप में शंकरशाह वार्ड के पार्षद दिनेश गुड्डू तामसेतवार, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह सिंगरौल, स्थानीय गणमान्य नागरिक डॉ. संजय नागराज व डॉ. जयश्री नागराज, महाप्रबंधक सिविल प्रकाश पचौरी, उप महाप्रबंधक सुशील कुमार भंडारी, राजीव सरैया, धमेन्द्र वर्मा व हॉर्टिकल्चरिस्ट ज्ञान सनोरिया सहित बड़ी संख्या में अभ‍ियंता, कार्मिक व स्थानीय जन उपस्थ‍ित थे।

कार्यक्रम में सभी लोगों ने ‘एक पेड़ मॉं के नाम’ में अपनी भागीदारी की। डॉ. संजय व जयश्री नागराज ने स्वयं की ओर से कुछ पौधे भेंट कर अभ‍ियान में अपनी सामाजिक उत्तरदायित्वता का निवर्हन किया। पावर मैनेजमेंट कंपनी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में अशोक, नीम, करंज, टिकोमा स्पीशीज, बोगनविलिया, झारूल (प्राइड ऑफ इंडिया) जैसे पौधों का रोपण किया गया।

मुख्यमंत्री ने किया अभ‍ियान का शुभारंभ

प्रदेश के मुख्यमंत्रीडॉ. मोहन यादव ने मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गोविन्दपुरा स्थित मुख्यालय परिसर में पौध-रोपण कर बिजली कंपनियों के परिसर में पौधे लगाने के अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षि‍त‍िज सिंघल सहित अभ‍ियंताओं व कार्मिकों ने सामूहिक रूप से पौधे रौंपे।

अभ‍ियंता व कार्मिक पौधों की करेंगे सुरक्षा

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि उत्तरवर्ती विद्युत कंपनियों द्वारा कुल एक लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने निर्देशित किया है कि अभ‍ियंता व कार्मिक लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करेंगे।

संबंधित समाचार

ताजा खबर