Tuesday, September 17, 2024
Homeमध्यप्रदेशबिजली कार्मिकों की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को मान्यता देने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता...

बिजली कार्मिकों की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को मान्यता देने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता पुरस्कार देगी कंपनी

बिजली कार्मिकों की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को मान्यता देने के लिए विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान करने के उद्देश्य से एक पारदर्शी और निष्पक्ष पुरस्कार प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता के दृष्टिगत मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा एक मार्गदर्शिका तैयार की गई है। इसमें नया प्रावधान करते हुए कहा गया है कि बिजली कार्मिक अपने कार्य का आंकलन करते हुए स्वयं का नामांकन कर सकेंगे, इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों की अनुशंसा उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए की जा सकेगी।

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि कार्मिकों के कार्य योगदान को पहचानने और प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी में एक पारदर्शी और निष्पक्ष पुरस्कार प्रणाली विकसित करने की आवश्यकता के दृष्टिगत एवं कार्मिकों की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को मान्यता देने और पुरस्कृत करने हेतु एक मार्गदर्शिका तैयार की गई है।

इस मार्गदर्शिका का उद्देश्य कार्मिकों की उपलब्धियों को पहचानना और उन्हें पुरस्कृत करना है। यह मार्गदर्शिका कार्मिकों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचानने और उन्हें सम्मानित करने का एक सशक्त माध्यम होगी। उक्त मार्गदर्शिका में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार देने के लिए विस्तृत मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जो निष्पक्षता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करते हैं।

मार्गदर्शिका की प्रस्तावना में मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी ने कहा कि मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, जबलपुर अपने कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और उत्कृष्टता की बदौलत सफलता की ऊंचाइयों को छू रही है। यह गर्व की बात है कि हमारे कर्मचारी अपनी निष्ठा और कौशल से कंपनी के लक्ष्यों की प्राप्ति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

हमारा मानना है कि किसी भी संगठन की सफलता में उसके कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। उनकी कड़ी मेहनत, नवाचार, नेतृत्व और सहयोग से ही कंपनी आगे बढ़ती है इसलिए, यह आवश्यक है कि हम उनके योगदान को पहचानें और उन्हें प्रोत्साहित करें।

कर्मचारियों के योगदान को पहचानने और प्रोत्साहित करने के लिए कंपनी में एक पारदर्शी और निष्पक्ष पुरस्कार प्रणाली विकसित की जानी चाहिए। कर्मचारियों की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को मान्यता देने और पुरस्कृत करने हेतु, हमने एक मार्गदर्शिका तैयार की है। इस मार्गदर्शिका का उद्देश्य हमारे कर्मचारियों की उपलब्धियों को पहचानना और उन्हें पुरस्कृत करना है। यह मार्गदर्शिका कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों को पहचानने और उन्हें सम्मानित करने का एक सशक्त माध्यम होगी।

इस मार्गदर्शिका में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार देने के लिए विस्तृत मानदंड निर्धारित किए गए हैं, जो निष्पक्षता और पारदर्शिता को सुनिश्चित करते हैं। यह न केवल हमारे कर्मचारियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित करेगा, बल्कि उन्हें और भी अधिक प्रेरित करेगा ताकि वे अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता का प्रदर्शन कर सकें।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस नई पहल से हमारे कार्मिक और अधिक उत्साह तथा समर्पण के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करेंगे। हमारा उद्देश्य एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कार्य वातावरण का निर्माण करना है, जहां हर कर्मचारी अपने योगदान के लिए गर्व महसूस कर सके।

हम सभी कर्मचारियों से आग्रह करते हैं कि वे अपने कार्यों में उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत रहें और इस मार्गदर्शिका का पूर्ण लाभ उठाएं। आइए, हम मिलकर एक ऐसे संगठन का निर्माण करें, जहां प्रत्येक कर्मचारी की उपलब्धियों को सही मायने में पहचाना और सम्मानित किया जाए।

संबंधित समाचार

ताजा खबर