Sunday, September 29, 2024
Homeमध्यप्रदेशसाइबर सुरक्षा के लिये अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, चलाया जाएगा जागरूकता...

साइबर सुरक्षा के लिये अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण, चलाया जाएगा जागरूकता कार्यक्रम

मध्य प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने कहा कि साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की प्राथमिकता है। इसमें कोई भी लापरवाही न की जाये। साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुख्ता तैयारी की जाये।

इस संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर जन-जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाये। प्रदेश के अधिकारियों को अन्य राज्यों में साइबर सुरक्षा के संबंध में किये गये उल्लेखनीय कार्यों का अध्ययन करने भेजा जाये। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो, पुलिस एवं एनआईसी ने साइबर सुरक्षा पर अपना प्रेजेन्टेशन दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास नीरज मण्डलोई, प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी निकुंज श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य सायबर पुलिस मुख्यालय भोपाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंटेलीजेंस पुलिस मुख्यालय भोपाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एससीआरबी पुलिस मुख्यालय भोपाल, प्रबंध संचालक एमपीएसईडीसी स्टेट आईटी सेंटर एवं राज्य सूचना अधिकारी एनआईसी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

ताजा खबर