Wednesday, September 18, 2024
Homeमध्यप्रदेशबिजली कंपनी के रिलेशनशिप मैनेजर कराएंगे उच्चदाब उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित...

बिजली कंपनी के रिलेशनशिप मैनेजर कराएंगे उच्चदाब उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण

बिजली कंपनी के राजस्व में अहम भूमिका निभाने वाले औद्योगिक उच्चदाब उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए बिजली कंपनी कृत संकल्पित है।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक उच्चदाब उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाएं प्राथमिकता से दी जा रही हैं। यह बात मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने भिण्ड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र के उच्चदाब उपभोक्ताओं के साथ आयोजित संवाद के दौरान कही। सभी औद्योगिक उच्चदाब उपभोक्ता बैठक में शामिल थे।

प्रबंध संचालक ने संवाद के दौरान औद्योगिक उच्चदाब उपभोक्ताओं को बताया कि कंपनी द्वारा औद्योगिक उच्चदाब उपभोक्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखने के लिए कंपनी कार्यक्षेत्र के सभी औद्योगिक क्षेत्रों में रिलेशनशिप मैनेजर नियुक्त किये गये हैं, जिनके माध्यम से कंपनी द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

संवाद के दौरान औद्योगिक उच्चदाब उपभोक्ताओं ने विद्युत आपूर्ति एवं विभिन्न समस्याओं से प्रबंध संचालक को अवगत कराया एवं प्रबंध संचालक द्वारा इस संबंध में सभी मैदानी अधिकारियों और रिलेशनशिप मैनेजरों को उच्चदाब उपभोक्ताओं से निरंतर संवाद बनाये रखने तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से निराकृत करने के निर्देश दिये। उच्चदाब उपभोक्ताओं की एकीकृत बिलिंग कंपनी मुख्यालय से हो रही है। वहाँ के अधिकारियों से उच्चदाब उपभोक्ता संवाद बना सकते हैं।

संबंधित समाचार

ताजा खबर