Tuesday, September 17, 2024
Homeमध्यप्रदेश27 वर्षो से अनवरत प्रकाशित हो रहे शासकीय कर्मचारियों के मुख्य कैलेंडर...

27 वर्षो से अनवरत प्रकाशित हो रहे शासकीय कर्मचारियों के मुख्य कैलेंडर का हुआ विमोचन

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बहुप्रतीक्षित मुख्य कैलेंडर का विमोचन पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक पाटन मझौली विधानसभा अजय विश्नोई के नयागांव स्थित निवास पर किया गया। 

विधायक अजय विश्नोई ने जिले के समस्त कर्मचारियों को नववर्ष एवं मकर संक्रांति पर्व कि शुभकामनाए दी और कहा कि यह कैलेंडर प्रत्येक कर्मचारी के लिए  सामान्य अवकाश एवं समस्त जयंती कि जानकारी हेतु लाभप्रद सिद्ध होगा।

संघ द्वारा विगत 27 वर्षो से अनवरत कैलेंडर 10 हजार कि संख्या में छपते हैं।इनका  वितरण जिले के समस्त शासकीय अशासकीय अर्धशासकीय विभागों के कर्मचारियों व शिक्षकों तक शहरी, जनपद तहसील व ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण किया जाता है। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को बड़ी बेसब्री से इस कैलेंडर का इंतजार रहता है। जिले का एक मात्र संघ है जो इतनी बड़ी संख्या में कैलेडर का वितरण करता है।

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के वर्ष 2024 के कैलेंडर में सामान्य अवकाश, ऐच्छिक अवकाश के साथ साथ कलेक्टर द्वारा घोषित समस्त स्थानीय अवकाश का समावेश किया गया है।

इस दौरान संघ के योगेंद्र दुबे, अर्वेद्र राजपूत, अवधेश तिवारी, अटल उपाध्याय, मुकेश सिंह, वीरेन्द्र तिवारी, आलोक अग्निहोत्री, मनोज सेन, संध्या अवस्थी, ज्योत्सना उपाध्याय, परशुराम तिवारी, विनय नामदेव, नंदू चंसोरिया, अजय सिंह ठाकुर, नितिन शर्मा, प्रियांशु शुक्ला, अरविंद चौबे, श्याम नारायण तिवारी, राकेश उपाध्याय, केतन उपाध्याय, नरेंद्र उपाध्याय, रविंद्र दुबे, योगेश कपूर, पंकज जायसवाल आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

ताजा खबर