वायएस जगनमोहन रेड्डी ने ली आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ

वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख येदुगुरी संदिंटि जगनमोहन रेड्डी ने आज आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ग्रहण कर ली है। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल इएसएल नरसिम्हा राव ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। गौरतलब है कि वायएसआर कांग्रेस पार्टी ने राज्य में 175 विधानसभा सीटों में से 151 सीटें राज्य में लोकसभा की 25 सीटों में से 22 जीती है।