गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा को मिली 47 निकायों में जीत

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में 75 नगर पालिका में से 47 नगर पालिका भाजपा के खाते में आई हैं, वहीं कांग्रेस को 16 नगर पालिका में जीत मिली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैतृक गांव वडनगर में भाजपा ने 28 में से 27 सीट जीतकर कांग्रेस का सूपडा साफ कर दिया।
राज्य की 75 नगरपालिका के चुनाव में 44 पर भाजपा, 27 पर कांग्रेस तथा 4 नगरपालिका में निर्दलीय उम्मीदवार जीतें हैं, लेकिन गत चुनाव के मुकाबले भाजपा 15 से अधिक नगरपालिकाओं का नुकसान हुआ है जबकि कांग्रेस का आंकडा 11 नगर पालिका से 27 नगर पालिका तक पहुंच गया है। गत चुनाव में इन 75 नगरपालिकाओं में से 60 पर भाजपा का कब्जा था जबकि कांग्रेस 11 नगरपालिका में थी।